24 घण्टे ऑनलाइन

इस नवरात्रि व्रत में बनाएं कुट्टू का डोसा, पुदीने या नारियल की चटनी के साथ उठाएं लुत्फ

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का पर्व चल रहाहै। अगर आप भी नवरात्रि (Chaitra Navratri) में 9 दिन व्रत करते हैं तो आपको खान-पान का बहुत ख्याल रखना चाहिए। व्रत में आपने कुट्टू के आटे की पकौड़ी, पराठे कई चीजें बनाकर खाई…

24GhanteOnline
March 21, 2026
2 min read
इस नवरात्रि व्रत में बनाएं कुट्टू का डोसा, पुदीने या नारियल की चटनी के साथ उठाएं लुत्फ

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का पर्व चल रहाहै। अगर आप भी नवरात्रि (Chaitra Navratri) में 9 दिन व्रत करते हैं तो आपको खान-पान का बहुत ख्याल रखना चाहिए। व्रत में आपने कुट्टू के आटे की पकौड़ी, पराठे कई चीजें बनाकर खाई होंगी, लेकिन आज हम आपके लिए कुट्टू के डोसे (Kuttu Dosa) की आसान रेसिपी लेकर आए है। इस रेसिपी की मदद से आप बड़ी आसानी से स्वादिष्ट कुट्टू के क्रंची डोसे बना सकते है...

डोसा (Kuttu Dosa)  बनाने के लिए


5 चम्मच कुट्टू का आटा
2 अरबी
स्वादनुसार सेंदा नमक
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1 कटोरी घी
आधी चम्मच अजवाइन
आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 टी स्पून अदरक

आलू की फीलिंग बनाने के लिए


4 उबले हुए आलू
2 चम्मच घी
स्वादानुसार सेंदा नमक
आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधी चम्मच अदरक घिसा हुआ

कुट्टू का डोसा (Kuttu Dosa) बनाने का तरीका


कुट्टू का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले हम आलू की फिलिंग तैयार करेंगे...

आलू की फीलिंग बनाने का तरीका


- पैन में घी गर्म करके आलू मैश करके फ्राई कर लें।
- आलू को हल्का ब्राउन होने तक भूनें फिर गैस बंद करके एक तरफ रख दें।

डोसा (Kuttu Dosa) बनाने के लिए


- एक बाउल में अरबी को मैश कर लें इसे आटा और सेंधा नमक डालें।
- मिश्रण में थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिला दें।
- ऊपर से अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, अदरक और हरी मिर्च डालकर फिर मिलाएं।
- इसमें पानी डालकर एक स्मूद बैटर बना लें।
- एक फ्लैट पैन लें, इस घी लगाएं, कड़छी से बैटर लेकर फैलाएं।
- कुछ देर इसे पकने दें और किनारों पर थोड़ा घी और डालें ताकि डोसा क्रिस्प बनें।
- इसको पलट लें और दूसरी तरफ से भी सिकने दें।
- अब इसके बीच में फीलिंग रखें और डोसे (Kuttu Dosa) को मोड़ दें।
- पुदीने या नारियल की चटनी के साथ डोसे (Kuttu Dosa) को गर्मागर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।