24 घण्टे ऑनलाइन

इफ्तार में आलू की जगह बनाएं कीमा का समोसा, खाकर आ जाएगा मज़ा

समोसा (Samosa) भारत का सबसे पसंदीदा स्नैक है. सुबह शाम चाय के साथ लोग समोसा खाना पसंद करते हैं. वैसे तो समोसा आलू भरकर बनाया जाता है लेकिन इसके साथ भी कई सफल एक्सपेरिमेंट हुए हैं. समोसे में आपको कॉर्न, ड्राई फ्रूट्स से…

24GhanteOnline
March 15, 2025
3 min read

समोसा (Samosa) भारत का सबसे पसंदीदा स्नैक है. सुबह शाम चाय के साथ लोग समोसा खाना पसंद करते हैं. वैसे तो समोसा आलू भरकर बनाया जाता है लेकिन इसके साथ भी कई सफल एक्सपेरिमेंट हुए हैं. समोसे में आपको कॉर्न, ड्राई फ्रूट्स से लेकर नॉनवेज की स्टफिंग मिल जाएगी. मटन की स्टफिंग समोसे में खाने वालों को खूब पसंद आती है. इफ्तार के लिए स्नैक्स में आप कीमा समोसा (Keema Samosa) सर्व कर सकते हैं. इसे घर पर बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है. आइए जानते हैं रेसिपी.

कीमा समोसा (Keema Samosa) बनाने की सामग्री:


मैदा 1 कप

तेल या घी - 2 1/2 टेबल स्पून

तेल - समोसे तलने के लिये

4 बारीक कटे प्याज

2 छोटी चम्मच कटा हुआ हरी मिर्च

1/2 कप कटा हुआ धनिये के पत्ते

1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर

जरूरत के अनुसार धनिया पाउडर

1/2 छोटी चम्मच हल्दी

1 1/2 छोटी चम्मच अदरक

2 छोटी चम्मच लहसून का पेस्ट

1/2 छोटी चम्मच चिली पाउडर

जरूरत के अनुसार नमक

कीमा समोसा (Keema Samosa) बनाने की विधि:


सबसे पहले एक बाउल में मैदा, तेल और नमक डालकर मिला लें और अच्छी तरह मसल-मसल कर गूंथ लें. इसके बाद आटे को 20 मिनट के लिए ढक्कर रख दें.

स्टफिंग के लिए पहले प्याज और मसाले फ्राई कर लें

कीमा समोसा बनाने के लिए सबसे पहले हम इसकी स्टफिंग तैयार करेंगे. इसके लिए पैन को गर्म करें फिर इसमें 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें. तेल के गर्म होने पर सामग्री अनुसार बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटी प्याज डालकर फ्राई कर लें. हल्का सुनहरा होने पर लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला डालकर अच्छी तरह भून लेंगे.

मसाले भुन जाने के बाद कीमा डालकर अच्छी तरह पकाएं


जब मसाले अच्छी तरह भुन जाएं तो इसमें ऊपर से मटन का कीमा डालकर अच्छी तरह दबा-दबाकर फ्राई करेंगे. इसके बाद 4 से 5 मिनट के लिए लो फ्लेम पर पकने देंगे. इसे बीच-बीच में चलाते रहें नहीं तो यह कढ़ाही में नीचे लग जाएगा. जब मसालों के साथ मटन अच्छी तरह मिक्स होकर भुन जाए तो बारीक कटा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें. अब इसे तक तब चलाते हुए पकाएं जब तक मिश्रण का सारा मॉइशचर न निकल जाए.

तेज गर्म तेल में समोसे फ्राई करें


स्टफिंग तैयार करने के बाद मैदे से एक लोई तोड़कर पूरी के साइज का बेलें और उसे हाथों में लेकर 1 चम्मच कीमा की स्टफिंग करते हुए फोल्ड कर दें. कढ़ाही गैस पर चढ़ाएं और तेल गर्म करें. जब अच्छी तरह तेल गर्म हो जाए तो सभी समोसे कढ़ाही में डालकर फ्राई करें. कुछ सेकेंड्स बाद गैस को लो फ्लेम पर कर दें. इससे आपके समोसे (Keema Samosa) अच्छी तरह सिकेंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।