24 घण्टे ऑनलाइन

इस डिश के साथ बनाए अपने विकेंड को स्पेशल, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

सप्ताह भर काम करने के बाद जब संडे आता है तो सभी इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए खाने में कुछ हटकर बनाने पर विचार करते हैं। अगर आप इस संडे नॉनवेज बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कश्मीरी चिकन पुलाव…

24GhanteOnline
May 9, 2026
2 min read

सप्ताह भर काम करने के बाद जब संडे आता है तो सभी इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए खाने में कुछ हटकर बनाने पर विचार करते हैं। अगर आप इस संडे नॉनवेज बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कश्मीरी चिकन पुलाव (Kashmiri Chicken Pulao)  बनाने की रेसिपी। खड़े मसाले और सूखे मेवे का कॉम्बीनेशन इसे बेहद स्वादिष्ट बना देता है। इसे 30 मिनट में बनाकर तैयार किया जा सकता हैं। इसका स्वाद साधारण पुलाव से बेहद हटकर होता हैं। संडे स्पेशल के तौर पर कश्मीरी चिकन पुलाव (Kashmiri Chicken Pulao)  एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

कश्मीरी चिकन पुलाव (Kashmiri Chicken Pulao)  बनाने की सामग्री


- आधा किलो चिकन
- 2 कप चावल
- 1 कप दही
- 1 कप प्याज (कटी हुई)
- 4-6 कली लहसुन (बारीक कटी हुई)
- 8-10 किशमिश
- 2 लौंग
- 4 हरी इलायची
- 2 दालचीनी का टुकड़ा
- 2 टीस्पून जीरा
- 2 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 2 टीस्पून जावित्री पाउडर
- 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 2 टेबलस्पून देसी घी
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ)
- नमक स्वादानुसार

कश्मीरी चिकन पुलाव (Kashmiri Chicken Pulao) बनाने की विधि


- सबसे पहले चावल को धोकर 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- अब चिकन को बराबर पीस में काटकर साफ कर लें।
- इसके बाद एक कटोरी में दही, हल्दी पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर पेस्ट बनाएं।
- मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गर्म करने के लिए रखें।
- घी के गर्म होते ही इसमें जीरा, लौंग, इलायची और दालचीनी डालकर हल्का भून लें।
- फिर प्याज, लहसुन और अदरक डालकर भूनें।
- प्याज के भुन जाने के बाद इसमें दही वाला मिश्रण डालकर पकाएं।
- मसाले के तेल छोड़ने के बाद इसमें चिकन डालकर 2 मिनट तक पकाएं।
- चिकन के हल्का पकने के बाद पानी और नमक डालकर एक उबाल आने तक पकाएं।
- अब चावल डालकर ढककर पकने दें।
- इस बीच इसमें किशमिश और जावित्री पाउडर डालकर हल्के हाथ से कड़छी से मिलाएं और कुछ देर और पकने दें।
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें।
- तैयार है कश्मीरी चिकन पुलाव (Kashmiri Chicken Pulao) । गरमागरम सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।