24 घण्टे ऑनलाइन

ऐसे बनाएं करेला, छोड़ देंगे इस सब्जी से चिढ़ना

ज्यादातर लोग करेले का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं। करेले का स्वाद कड़वा होता है, जिसकी वजह से बच्चे तो क्या बड़े भी इसे खाना पसंद नहीं करते। हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से करेले के कई फायदे हैं। बहुत से लोग इसकी…

24GhanteOnline
November 13, 2025
2 min read

ज्यादातर लोग करेले का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं। करेले का स्वाद कड़वा होता है, जिसकी वजह से बच्चे तो क्या बड़े भी इसे खाना पसंद नहीं करते। हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से करेले के कई फायदे हैं। बहुत से लोग इसकी सब्जी, जूस आदि का सेवन करते हैं। करेला मधुमेह के मरीजों के लिए अत्यधिक लाभदायक है। सेहत के साथ दोस्ती को देखते हुए इसकी अनदेखी करना उचित नहीं है। आज हम आपको करेले की एक खास रेसिपी बता रहे हैं जिसका स्वाद भी निराश नहीं करेगा। ये है करेला फ्राई (Karela Fry) । रोटी, चीले, दाल-चावल आदि के साथ इसका लुत्फ उठाया जा सकता है। कुछ लोग इसे चाय के साथ भी सर्व करते हैं।

करेला फ्राई (Karela Fry) बनाने की सामग्री


10-12 मीडियम साइज के करेले
2 बारीक कटे प्याज़
1 चुटकी हींग
आधा छोटा चम्मच जीरा
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आवश्यकता के अनुसार तेल
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच चाट मसाला
स्वादानुसार नमक

करेला फ्राई (Karela Fry) बनाने की विधि


- सबसे पहले मीडियम आकार के 10-12 करेले लेकर अच्छे से धो लें।
- इसके बाद पानी सूखने के बाद हल्का-हल्का छीलकर एक बार फिर से धो लें और फिर पानी सूखने दें।
- अब गोल आकार में करेले को काटें। रिंग स्लाइस काटने के बाद सभी पर नमक छिड़क दें।
- इससे करेले का कड़वापन कम हो जाता है। अब एक पैन या कड़ाही मे तेल डालें और गरम करें।
- इसके बाद एक चुटकी हींग और जीरा भूनें। अब इसमें हरी मिर्च डाल कर भूनें।
- इसमें बारीट कटा प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। अब करेले की स्लाइस डालें और धीमी आंच पर भूनें।
- बीच-बीच में इसे चलाते रहें। अब इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें और ढककर भूनें।
- अब ढक्कन हटाकर करेले के टुकड़ों को चलाएं। नमक और चाट मसाला छिड़कें और फिर चलाएं।
- करेले क्रिस्पी हो जाएं तो गैस बंद कर दें। इसके साथ कच्चे आम की चटनी परोस सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।