24 घण्टे ऑनलाइन

ऐसे बनाएं गुजराती ढोकला, बच्चे नहीं बड़े भी कहेंगे वाह

ढोकला (Dhokla) एक गुजराती डिश है, जिसे देशभर के विभिन्न प्रदेशों में बड़े चाव से खाया जाता है. हलवाई की दुकान पर मिलने वाले ढोकले को लोग घर पर बनाने का प्रयास भी करते हैं. इसे बनाना कई लोगों को मुश्किल एवं झंझट का काम…

24GhanteOnline
December 16, 2025
2 min read

ढोकला (Dhokla) एक गुजराती डिश है, जिसे देशभर के विभिन्न प्रदेशों में बड़े चाव से खाया जाता है. हलवाई की दुकान पर मिलने वाले ढोकले को लोग घर पर बनाने का प्रयास भी करते हैं. इसे बनाना कई लोगों को मुश्किल एवं झंझट का काम लगता है. मगर कुछ टिप्स अपनाकर इसे कम वक़्त में भी सरलता से ढोकला तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इंस्टेंट ढोकला (Dhokla) बनाने का तरीका.

इंस्टेंट ढोकला (Dhokla) के लिए सामग्री



  • बेसन – 100 ग्राम(एक कप)

  • सूजी रवा – 100 ग्राम(एक कप)

  • पानी – 100 ग्राम (आधा कप)

  • दही – 200 ग्राम (1 कप, फैट लीजिये)

  • हल्दी – चुटकी भर

  • नमक – 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

  • ईनो पाउडर – 1 छोटी चम्मच

  • तड़का लगाने के लिये:

  • तेल – एक टेबल स्पून

  • राई के दाने – एक छोटी चम्मच

  • हरी मिर्च – 2 या 3 कटी हुई

  • चीनी – एक छोटी चम्मच

  • नमक – एक चौथौई छोटी चम्मच

  • हरा धनियां – एक टेबिल स्पून कटा हुआ

  • नारियल – एक टेबिल स्पून कद्दूकस किया हुआ


ऐसे बनाएं इंस्टेंट ढोकला (Dhokla) 


सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, दही, हल्दी, बेसन एवं पानी डालकर मिक्स कर लें.

इस घोल को अधिक पतला या अधिक गाढ़ा न रखें. फिर घोल में नमक डालकर मिक्स कर लें जिससे इसमें एक भी गांठ ना रहे.

अब मिश्रण में ईनो डालकर अच्छी तरह फेंट लें. अब कुकर में 1 गिलास पानी भरिए. पानी के ऊपर एक स्टैंड रख दीजिए.

फिर एक बाउल को ग्रीस करिए. इस बाउल में ढोकले का बैटर डालकर कुकर में रखी प्लेट के ऊपर रख दीजिए.

ढोकले (Dhokla) का तड़का बनाने के लिए छोटे पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें. तेल के गरम होने पर इसमें राई एवं कटी हरी मिर्च डालकर तड़काएं.

फ्राई होने के पश्चात् इसमें 1 कटोरी पानी डाल दें. फिर इस घोल में स्वादानुसार चीनी एवं नमक मिला दें.

इस तड़के को ढोकला (Dhokla) के ऊपर डाल दें. अब आप ढोकले का लुत्फ़ उठाएं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।