24 घण्टे ऑनलाइन

साउथ इंडियन खाने को दे चाइनिस तड़का बनाए 'इडली मंचूरियन'

चाइनिस खाना (Chinese Food) हर किसी को पसंद होता हैं। चाइनिस खाने के शौकीन लोगों के लिए आज हम इडली मंचूरिन (Idli Manchurian) की रेसिपी लेकर आए है, जिसे आप घर पर बड़ी आसानी से बना सकते है। तो आइए जाने इसे बनाने की विधि...…

24GhanteOnline
October 9, 2025
2 min read

चाइनिस खाना (Chinese Food) हर किसी को पसंद होता हैं। चाइनिस खाने के शौकीन लोगों के लिए आज हम इडली मंचूरिन (Idli Manchurian) की रेसिपी लेकर आए है, जिसे आप घर पर बड़ी आसानी से बना सकते है। तो आइए जाने इसे बनाने की विधि...

इडली मंचूरिन (Idli Manchurian) बनाने की सामग्री


- 10 पीस इडली
- 1/2 कप कॉर्नफ्लोर
- 1/2 कप मैदा
- 1 चम्मच सोया सॉस
- 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- तेल तलने के लिए


इडली मंचूरिन की ग्रेवी के लिए सामग्री


- 1 प्याज (कटा हुआ)
- 1 हरी मिर्च (कटी हुई)
- अदरक
- 1 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
- सोया सॉस
- तेल
- कॉर्नफ्लोर
1 कप स्प्रिंग ऑनियन

इडली मंचूरिन बनाने की विधि


# सबसे पहले इडली को छोटे पीस में काट लें। अब एक बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक और पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें।

# अब इडली के पीस को इस घोल में डुबो कर डीप फ्राई कर लें।

# एक कढ़ाही में थोड़ा सा तेल डाल कर गर्म करें। अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और अदरक डालकर भून लें।

# इसके बाद इसमें आधा चम्मच सोया सॉस मिलाकर ऊपर से फ्राइड इडली डाल दें।

# अब इसमें कार्नफ्लोर को 2 कप पानी के साथ मिक्स करें। जब यह उबलने लगे तो आंच से हटा दें।

# स्प्रिंग ऑनियन के साथ गार्निश करके सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।