24 घण्टे ऑनलाइन

ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए बनाएं होममेड ब्लीच, जाने लगाने का सही तरीका

रंगत निखारने के लिए महिलाएं ब्लीच (Bleach) का इस्तेमाल करती हैं। चमकदार और बेदाग स्किन के लिए महिलाएं फेशियल करवाती हैं। पार्लर वाली एक्सर फेशियल के साथ चेहरे पर ब्लीच भी करती हैं। ब्लीच करने से चेहरे पर ग्लो आता है साथ…

24GhanteOnline
August 23, 2025
2 min read

रंगत निखारने के लिए महिलाएं ब्लीच (Bleach) का इस्तेमाल करती हैं। चमकदार और बेदाग स्किन के लिए महिलाएं फेशियल करवाती हैं। पार्लर वाली एक्सर फेशियल के साथ चेहरे पर ब्लीच भी करती हैं। ब्लीच करने से चेहरे पर ग्लो आता है साथ ही डेड स्किन सेस्ल निकल जाते हैं।

वहीं चेहरे पर काले मोटे बालों को छिपाने में भी ब्लीच काफी मददगार होता है। लेकिन कई बार केमिकल वाले ब्लीच का इस्तेमाल करने से चेहरे पर खुजली और एलर्जी हो जाती है। ऐसे में आप घर पर ब्लीच बनाकर चेहरे पर लगा सकती हैं इससे एलर्जी की समस्या भी नहीं होगी साथ ही चेहरे पर ग्लो आएगा।

होममेड ब्लीच (Bleach) बनाने का तरीका

ब्लीच (Bleach) बनाने के लिए आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, इसमें नींबू का रस मिलाएं, ड्राईनेस को दूर करने के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते है। इसके बाद एक आलू लें और छील लें इसके बाद घिसकर इसका रस निकाल लें। इस रस को मुल्तानी मिट्टी के पेस्ट में डालें और मिक्स करके पेस्ट बना सें। आपका होममेड बनकर तैयार है।

होममेड ब्लीच (Bleach) को लगाने का सही तरीका

होममेड ब्लीच को 10 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद अपने चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा पानी से धो लें। चेहरा धोने के बाद चेहरे पर क्रीम लगाएं। अगर आपको ब्लीच लगाने के बाद खुजली होती है तो आप इसे तुंरत हटा दें।

होममेड ब्लीच (Bleach) के फायदे

होममेड ब्लीच (Bleach) लगाने का पहला फायदा है कि इससे चेहरे पर किसी भी तरह की एलर्जी का डर नहीं होता है। होममेड ब्लीच का इस्तेमाल करने से चेहरे की झारयां, झुर्रियां और दाग धब्बे दूर हो जाते है। होममेड ब्लीच का इस्तेमाल करने से त्वचा चमकदार और फ्रेश बनी रहती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।