24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं स्पेशल केक, खिल उठेगा बच्चों का मन

अपने अक्सर वैनिला आइसक्रीम तो खाई ही होगी और साथ ही वैनिला केक ( Vanilla Cake ) भी खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी इसे घर पर बनाने का ट्राई किया हैं। अब आप सोच रहे हो कि इसे बनाने के लिए तो अंडा चाहिए, तो आप बेफिक्र रही…

24GhanteOnline
July 22, 2025
2 min read

अपने अक्सर वैनिला आइसक्रीम तो खाई ही होगी और साथ ही वैनिला केक ( Vanilla Cake ) भी खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी इसे घर पर बनाने का ट्राई किया हैं। अब आप सोच रहे हो कि इसे बनाने के लिए तो अंडा चाहिए, तो आप बेफिक्र रही क्योंकि आज हम आपके लिए एगलेस वैनिला केक ( Eggless Vanilla Cake ) बनाने की Recipe लेकर आए हैं, जिसे आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं और अपने बच्चों को खिला सकती हैं। तो आइये जानते हैं एगलेस वैनिला केक  (Eggless Vanilla Cake) को बनाने की Recipe के बारे में।

एगलेस वैनिला केक  (Eggless Vanilla Cake) बनाने की सामग्री :

- 2 कप मैदा
- 1 कप चीनी पाउडर
- 1 कप दूध
- 1/2 कप मक्खन
- 1 टी स्पून जेली
- 1 टी स्पून वैनिला एसेंस
- 1 टी स्पून कोको पाउडर
- 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
- 1 टी स्पून बेकिंग सोडा

एगलेस वैनिला केक  (Eggless Vanilla Cake) बनाने की विधि :

- एगलेस वैनिला केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा ले और उसमे बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर ले। अब इस मिश्रण को छलनी से छान ले।

- अब एक बाउल को ले उसमे मक्खन और पीसी हुई चीनी को डाले और अच्छी तरह से मिक्स कर दे। इस मिश्रण को फेट ले अब उसमे वैनिला एसेंस और दूध भी मिला दे। इसी मिश्रण में मैदा वाला मिश्रण भी मिला दे।

- एक दूसरा बर्तन ले उसमे कोको पाउडर और मक्खन को तब तक फेटे जब तक यह घुल ना जाए। अब इस मिश्रण को बाकि बचे हुए मिश्रण में डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। कुछ देर में लिए इस मिश्रण को रख दे।

- केक बनाने वाला बर्तन ले उसे मक्खन लगाकर चिकना कर ले। इसमें बना हुआ केक का मिश्रण डाले और चारो तरफ फैला ले। अब अपने माइक्रोवेव में यह बर्तन कुछ देर के लिए रख दे। 3-4 मिनट का टाइम सेट कर दे। कुछ देर के बाद माइक्रोवेव को बंद कर दे और उसमे से तैयार किया हुआ केक निकाल ले।

- केक के ठंडा होने का इंतज़ार करे उसे बर्तन से निकाले और ऊपर से जेली डालकर सजाए। कुछ ही देर में आपका लजीज एगलेस वैनिला केक बनकर तैयार है इसे सभी को सर्व करे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।