24 घण्टे ऑनलाइन

नाश्ते में बच्चों के लिए बनाएं अंडा पनीर रोल

अक्सर देखा गया है कि पनीर और अंडे दोनों को एक-दूसरे का आप्शन माना गया हैं। दोनों ही हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी होते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'अंडा पनीर रोल' बनाने की Recipe लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप बच्चों को खुश…

24GhanteOnline
February 26, 2026
2 min read

अक्सर देखा गया है कि पनीर और अंडे दोनों को एक-दूसरे का आप्शन माना गया हैं। दोनों ही हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी होते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'अंडा पनीर रोल' बनाने की Recipe लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप बच्चों को खुश कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं अंडा पनीर रोल (Egg Paneer Roll) बनाने की Recipe के बारे में।

अंडा पनीर रोल (Egg Paneer Roll) बनाने की सामग्री :

- 4 अंडे
- आधा कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
- 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 प्याज (बारीक कटी हुई)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 2 हरी मिर्च
- 1/2 कप मटर
- नमक स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच बटर
- 4 पतली-पतली रोटियां

अंडा पनीर रोल (Egg Paneer Roll) बनाने की विधि :

- अंडा पनीर रोल (Egg Paneer Roll) बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में बटर डालकर गर्म करें ( बटर को ज्यादा गर्म न करें )

- बटर के गर्म होते ही हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें।

- जब प्याज सुनहरा हो जाए तो टमाटर डालकर भूनें।

- अब 2 अंडे को एक कटोरे में फेंट लें और इसे पैन में डालकर तब तक पकाएं जब तक कि यह सिक न जाए।

- जब अंडा सिक जाए तो पनीर , काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर 2 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें।

- अब दोबारा मीडियम आंच में पैन में बटर डालकर गर्म करें। आप चाहें तो तेल भी डाल सकती हैं ।

- पिघले हुए मक्खन में बचे हुए अंडे का घोल बनाकर इसे अच्छी तरह से फेंटते हुए पैन में डालें।

- ऊपर से काली मिर्च पाउडर और ऊपर से एक रोटी डाल दें।

- 3-4 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें।

- अब इसके ऊपर अंडे-पनीर का मिश्रण डालकर रोटी को रोल कर दें।

- तैयार है पनीर-अंडा रोल (Egg Paneer Roll) । इसे टोमैटो सॉस या मेयोनीज के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।