24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह से बनाएं 'टोमेटो चिकन', मिलेगा होटल जैसा लजीज स्वाद

डिनर में लें लजीज 'आपने अक्सर देखा होगा की नॉन-वेज की दीवाने लजीज व्यंजन के लिए होटल या रेस्टोरेंट में ही जाना पसंद करते है क्योंकि घर पर वह स्वाद नहीं आ पाता है। लेकिन आज हम आपके लिए टोमेटो चिकन (Tomato Chicken) बनाने…

24GhanteOnline
December 23, 2025
2 min read

डिनर में लें लजीज 'आपने अक्सर देखा होगा की नॉन-वेज की दीवाने लजीज व्यंजन के लिए होटल या रेस्टोरेंट में ही जाना पसंद करते है क्योंकि घर पर वह स्वाद नहीं आ पाता है। लेकिन आज हम आपके लिए टोमेटो चिकन (Tomato Chicken) बनाने की ऐसी Recipe लेकर आए है जिसकी मदद से आप बड़ी आसानी से घर पर ही इसका लजीज स्वाद ले सकते हैं। तो आइये जानते है 'टोमेटो चिकन' (Tomato Chicken) की इस Recipe के बारे में।

टोमेटो चिकन (Tomato Chicken) बनाने की सामग्री :

- एक किलो चिकन (टुकड़ों में कटा हुआ)
- दस टमाटर की प्यूरी
- तीन बड़ा चम्मच घी
- दो बड़ा चम्मच भुनी हुई प्याज
- एक छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- एक छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
- आधा छोटा चम्मच हल्दी
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक छोटा चम्मच हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- नमक स्वादानुसार
- तेल जरूरत के अनुसार
- सजावट के लिए
- एक बड़ा चम्मच हरा धनिया

टोमेटो चिकन (Tomato Chicken) बनाने की विधि :

- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।

- तेल के गरम होते ही इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर कड़छी से चलाते हुए पकाएं। इसमें लगभग 2 घंटे लग जाएंगे।

- दूसरी ओर मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में घी गरम करने के लिए रखें।

- घी के गरम होते ही भुनी हुई प्याज डालकर कुछ सेकेंड्स तक चलाएं।

- तुरंत ही चिकन, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स कर 15-20 मिनट तक पकाएं।

- तय समय के बाद टमाटर की प्यूरी मिलाएं। साथ ही हल्दी, लाल मिर्च पाउडर , हरी मिर्च और नमक भी मिलाएं।

- अब पैन को 10-15 के लिए ढककर चिकन पकाएं।

- तय समय के बाद आंच बंद कर दें।

- तैयार है टोमैटो चिकन। हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें।टोमैटो चिकन' का स्वाद, घर पर ही बनाए बड़ी आसानी से

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।