24 घण्टे ऑनलाइन

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को करना है इंप्रेस, घर पर बनाएं ये डिश

वैलेंटाइन डे (Valentine;s Day) के मौके पर पार्टनर के इंप्रेस और खुश करने के लिए लोग कई तरह से इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इसे खास बनाने का हर एक प्रयास करते हैं। पार्टनर के साथ घूमने जाते हैं, एक दूसरे को गिफ्ट देते…

24GhanteOnline
February 9, 2026
2 min read
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को करना है इंप्रेस, घर पर बनाएं ये डिश

वैलेंटाइन डे (Valentine;s Day) के मौके पर पार्टनर के इंप्रेस और खुश करने के लिए लोग कई तरह से इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इसे खास बनाने का हर एक प्रयास करते हैं। पार्टनर के साथ घूमने जाते हैं, एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और लंच या फिर डिनर प्लान करते हैं। इस समय रेस्टोरेंट्स में काफी भीड़ होती है ऐसे में एक दूसरे के साथ अकेले समय बिताने के लिए कुछ लोग घर पर ही कैंडल लाइट डिनर प्लान करते हैं।

अपने पार्टनर को खुश करने के लिए वह खुद उनके लिए खाना बनाना एक बेहतर ऑप्शन है। वहीं मीठे के बिना डिनर अधूरा लगता है। इसलिए आप डिनर या लंच में कुछ मीठा जरूर रखें। जिस डेजर्ट (Dessert) कहा जाता है।

इस आर्टिकल में कुछ डेजर्ट (Dessert) ऑप्शन और उनकी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप भी घर पर आसानी से बना सकते हैं।

वेनिला पुडिंग (Vanila Pudding) 


वेनिला पुडिंग एक बेहतर ऑप्शन रहेगा। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक पैन में 2 कप दूध और 1/4 कप चीनी डालकर उसे धीमी आंच पर उबालें। इसके बाद एक छोटे कटोरे में कॉर्नफ्लोर और थोड़े से दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद उबलते हुए दूध में कॉर्न फ्लोर का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें। इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें वनीला एक्सट्रेक्ट डालकर मिला लें। पुडिंग को ठंडा होने के लिए कुछ समय के लिए छोड़ दें और फिर फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर पुडिंग तैयार है।

चॉकलेट मूस (Chocolate Mousse)


अगर आपके पार्टनर को चॉकलेट पसंद है तो आप चॉकलेट मूस भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो सबसे पहले चॉकलेट को पिघलाकर ठंडा कर लें। एक पैन में क्रीम और चीनी डालकर उसे उबालें और फिर उसे ठंडा होने दें। अब पिघली हुई चॉकलेट और वनीला एक्सट्रेक्ट को क्रीम में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को गिलास या कटोरी में डालकर फ्रीजर में 2-3 घंटे के लिए सेट होने दें। ठंडा होने के बाद, उसे चॉकलेट शेड्स से गार्निश करें और सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।