24 घण्टे ऑनलाइन

नॉनवेज लवर स्नैक्स में बनाएं स्वादिष्ट लहसुनी चिकन

नॉनवेज के शौकीन लोगों को चिकन के स्वाद में वैरायटी बहुत पसंद आती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए स्नैक्स में लहसुनी चिकन (Garlic Chicken) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। कोयले पर ग्रिल हुआ यह चिकन स्वाद का बेहतरीन जायका प्रदान…

24GhanteOnline
December 1, 2025
2 min read
नॉनवेज लवर स्नैक्स में बनाएं स्वादिष्ट लहसुनी चिकन

नॉनवेज के शौकीन लोगों को चिकन के स्वाद में वैरायटी बहुत पसंद आती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए स्नैक्स में लहसुनी चिकन (Garlic Chicken) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। कोयले पर ग्रिल हुआ यह चिकन स्वाद का बेहतरीन जायका प्रदान करता हैं। इसे कम मेहनत में घर पर आराम से बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

लहसुनी चिकन (Garlic Chicken) बनाने की सामग्री

- 170 ग्राम चिकन (बोनलेस क्यूब्स साइज)|
- 1 टेबल स्पून चीज, कद्दूकस
- 2 टेबल स्पून लहसुन (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- हरा धनिया (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 टी स्पून हरी मिर्च पेस्ट
- 1 टी स्पून क्रीम
- 4 टेबल स्पून दही
- 1 टी स्पून काजू पेस्ट

lehsuni chicken recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार काला नमक
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 1/2 टी स्पून चाट मसाला
- 1 टी स्पून मक्खन

लहसुनी चिकन (Garlic Chicken) बनाने की वि​धि

- दही में चिकन को मैरिनेट करें।
- इसके बाद कटा हुआ लहसुन, अदरक का पेस्ट, काजू का पेस्ट और हरी मिर्च का पेस्ट इसमें मिलाएं।
- कुछ कटा हुआ धनिया, स्वादानुसार नमक और गरम मसाला डालें।
- इसके अलावा काला नमक, चाट मसाला, क्रीम और थोड़ा सा पनीर डालें।
- आधे घंटे के लिए मैरिनेशन को अलग रख दें। अगर संभव हो तो इस मैरीनेशन को रात भर छोड़ दें।
- बनाने से पहले इसमें मक्खन लगाएं और फिर 10 से 15 मिनट के लिए कोयले के तंदूर में ग्रिल करें।
- साॉस या हरी चटनी के साथ गर्मागरम सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।