24 घण्टे ऑनलाइन

ऐसे बनाएं टेस्टी दम आलू, खाने के बढ़ जाएगा स्वाद

भोजन में आलू की सब्जी बहुत आम हैं जिसे हर घर में बनाया जाता हैं। लेकिन आलू को अलग तरह से बनाकर अपने भोजन को स्पेशल बनाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए दम आलू लखनवी (Dum Aloo Lucknowi) बनाने की Recipe लेकर आए…

24GhanteOnline
July 6, 2025
2 min read

भोजन में आलू की सब्जी बहुत आम हैं जिसे हर घर में बनाया जाता हैं। लेकिन आलू को अलग तरह से बनाकर अपने भोजन को स्पेशल बनाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए दम आलू लखनवी (Dum Aloo Lucknowi) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका लजीज स्वाद हर किसी का दिन बना सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री (Dum Aloo Lucknowi) 


आलू - 1/2 किलो

मैश्ड आलू - 100 ग्राम

कद्दृकस किया पनीर - 100 ग्राम

लाल मिर्च - स्वादानुसार

नमक - स्वादानुसार

गरम मसाला - 1 चम्मच

कसूरी मेथी - 1/2 चम्मच

घी - 3 चम्मच

बटर - 1 चम्मच

क्रीम - 1 चम्मच

ग्रेवी के लिए सामग्री (Dum Aloo Lucknowi) 


प्याज - 4

गरम मसाला - 1/2 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

घी - 1 चम्मच

टमाटर प्यूरी - 200 ग्राम

नमक - स्वादानुसार

घी - 1 चम्मच

बनाने की विधि (Dum Aloo Lucknowi) 


दम आलू लखनवी (Dum Aloo Lucknowi) बनाने के लिए सबसे पहले प्याज की ग्रेवी बनाएंगे। इसे बनाने के लिए पैन में घी गर्म करें और उसमें सभी सामग्री डालें। प्याज के सुनहरा होने के बाद गैस बंद कर दें। टमाटर की ग्रेवी बनाने के लिए भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं। अब आलू के बीच वाले हिस्से को निकाल दें और डीप फ्राई करें।

गर्मियों में बीमारियों से बचने के लिए डाइट में इन चीज़ों को करें शामिल


जब तक आलू ठंडा हो, उस दौरान भरावन तैयार करें। इसके लिए मैश्ड आलू और पनीर को एक बाउल में डालकर मिलाएं। तले हुए आलू के बीच में इस मिश्रण को भरें और एक ओर रख दें।

प्याज और टमाटर को एक कड़ाही में डालकर तब तक पकाएं, जब तक तेल अलग न हो जाए। कड़ाही में गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डालें। एक-दो मिनट पकाएं। इसके बाद इसमें बटर और क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब तैयार आलू को कड़ाही में डालें। धीमी आंच पर पांच मिनट तक इसे पकाएं। आपकी डिश तैयार है। इसे गरम-गरम सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।