24 घण्टे ऑनलाइन

होली पर बनाएं स्वादिष्ट डिश, टेस्ट पर मेहमान हो जाएंगे फिदा

होली (Holi) के त्योहार आते ही घरों में मिठाई, गुझिया और नमकीन बनाने का दौर शुरू हो जाता है। कुछ लोग इंटरनेट पर तरह-तरह की रेसिपी की तलाश कर रहे हैं। जो कम समय में स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में उनकी मदद कर सके। तो इसी कड़ी…

24GhanteOnline
March 4, 2026
2 min read

होली (Holi) के त्योहार आते ही घरों में मिठाई, गुझिया और नमकीन बनाने का दौर शुरू हो जाता है। कुछ लोग इंटरनेट पर तरह-तरह की रेसिपी की तलाश कर रहे हैं। जो कम समय में स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में उनकी मदद कर सके। तो इसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं नारियल की बर्फी vबनाने की बेहद ही आसान रेसिपी। तो आइए जानते हैं स्वाद से भरपूर नारियल की बर्फी बनाने की सिंपल रेसिपी के बारे में...

नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) बनाने के लिए सामग्री


नारियल का बुरादा 250 ग्राम
दूध 1 कप
पिसी हुई चीनी 100 ग्राम
हरी इलायची पाउडर 1/4 चम्मच
मिल्क पाउडर 100 ग्राम
कटा हुआ पिस्ता एक 1 चम्मच

नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) बनाने का तरीका


- नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) बनाने के लिए सबसे पहले नारियल के बुरादे को मिक्सी जार में डालकर ग्राइंड कर लें।
- इसके बाद इसको कढ़ाही में डालकर साथ में पिसी चीनी और एक कप दूध मिक्स कर दें।
- इस मिक्सचर को मीडियम आंच पर रखकर चमचे से तब तक चलायें जब तक ये मिक्सचर गाढ़ा नहीं हो जाता।
- फिर इसमें मिल्क पाउडर और इलायची पाउडर को भी मिक्स कर दें।
- लगभग तीन मिनट तक इस मिश्रण को और पकाएं। लेकिन ध्यान रखें कि इस मिश्रण को चम्मच से चलाते रहे नहीं तो ये कढ़ाही में चिपक जाएगा।
- इसके बाद किसी प्लेट पर बटर पेपर बिछाकर इस मिक्सचर को उस पर पलट दें।
- फिर इस मिश्रण को चम्मच से दबाकर एक जैसा कर दें जिससे ये चिकना हो जाये। ऊपर से कटा हुआ पिस्ता डालकर फिर से थोड़ा सा प्रेस कर दें ताकि पिस्ता अच्छी तरह से इसमें चिपक जाये।
- इसको कुछ देर ठंडा होने के लिए रखें और फिर छोटे-छोटे पीस काट लें।
- लीजिये तैयार है स्वादिष्ट नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।