24 घण्टे ऑनलाइन

बच्चों का वीकेंड बनेगा स्पेशल, बनाएं डेलगोना कप केक

आप सभी ने डेलगोना कॉफी का स्वाद तो लिया ही होगा जिसे सभी पीना पसंद करते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कॉफी नहीं बल्कि डेलगोना कप केक (Dalgona Cupcakes) बनाने की रेसिपी लकर आए हैं। यह बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा…

24GhanteOnline
February 15, 2025
2 min read

आप सभी ने डेलगोना कॉफी का स्वाद तो लिया ही होगा जिसे सभी पीना पसंद करते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कॉफी नहीं बल्कि डेलगोना कप केक (Dalgona Cupcakes) बनाने की रेसिपी लकर आए हैं। यह बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा और उनके वीकेंड को स्पेशल बनाने का काम करेगा। तो आइये जानते हैं इसे बनाने के तरीके को...

 डेलगोना कप केक (Dalgona Cupcakes) बनाने की सामग्री

इंस्टेंट कॉफी - 1 बड़ा चम्मच
मैदा - 1 कप
चीनी - 1/2 कप
गुनगुना दूध - 1/2 कप
गर्म पानी - 2 बड़े चम्मच
रिफाइंड ऑयल - 1/4 कप
बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच
चॉकलेट चिप्स - जरूरत अनुसार

 डेलगोना कप केक (Dalgona Cupcakes) बनाने की विधि

- एक बड़े बाउल में चीनी, इंस्टेंट कॉफी और पानी डालकर बीटर से मीडियम स्पीड पर बीट करें।
- कॉफी का कलर लाइट और फ्लफी होने पर इसमें रिफाइंड ऑयल डालकर बीटर से थोड़ा सा बीट करें।
- अब इसमें गुनगुना दूध डालकर हैण्ड विस्कर या बीटर से मिक्स करें।
- फिर बाउल के ऊपर एक बारीक छन्नी रखकर इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर छानकर डाल लें।
- बैटर को बीटर से अच्छे से बीट करें।
- अब मफिन ट्रे के मोल्ड में मफिन बेकिंग पेपर रखें।
- फिर बैटर को मोल्ड में भर लें।
- ऊपर से चॉकलेट चिप्स डालकर ट्रे को प्रीहीट ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर रखकर 10 मिनट बेक करें।
- लीजिए आपके डेलगोना कॉफी कप केक (Dalgona Cupcakes) बनकर तैयार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।