24 घण्टे ऑनलाइन

कभी भी बनाएं क्रंची सॉफ्ट वेज लॉलीपॉप

आज हम आपके लिए लेकर आये है मजेदार वेज क्रंची सॉफ्ट लॉलीपॉप (Veg Lollipop) रेसिपी। इस डिश को बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है। इसे आप नाश्ते में या शाम को स्नैक्स के रूप में…

24GhanteOnline
August 21, 2025
3 min read

आज हम आपके लिए लेकर आये है मजेदार वेज क्रंची सॉफ्ट लॉलीपॉप (Veg Lollipop) रेसिपी। इस डिश को बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है। इसे आप नाश्ते में या शाम को स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं।

वेज क्रंची सॉफ्ट लॉलीपॉप (Veg Lollipop) बनाने की सामग्री :

1- प्याज
1- गाजर
1- नींबू
1- शिमला मिर्च
3- हरी मिर्च
4 – आलू
1/2 चम्मच काली मिर्च
100 ग्राम पत्ता गोभी
50 ग्राम पनीर
थोड़ा सा अदरक
स्वादनुसार नमक
2 चम्मच अरारोट
1 चम्मच सफेद तिल
तेल तलने के लिये

वेज क्रंची सॉफ्ट लॉलीपॉप (Veg Lollipop) बनाने की वि​धि :

- सबसे पहले तो सारी सब्जियों को छील कर इन्हें अच्छे तरह से धो लीजिए। अब प्याज को एक दम बारीक काट लीजिये और गाजर को कद्दूकस कर लीजिये उसके बाद शिमला मिर्च, हरी मिर्च और पत्ता गोभी को भी ऐसे ही बिल्कुल बारीक काट लीजिये। पनीर को मैश कर लीजिये।

- अब आप एक पैन में एक चम्मच रिफाइंड डाल कर इसे गर्म कीजिये। अब इसमें तिल डालकर तिलों को भून कर अलग रख लीजिये। इसका जो फ्लेवर आयेगा, वह लाजवाब होगा।

- अब बारीक़ कटी हुई सब्जियों को पनीर को व उबले हुये आलू भी मैश कर लें। अब इस मिश्रण में नमक और नींबू का रस मिलाकर इसमें काली मिर्च को क्रश कर लें। काली मिर्च से इसमें ख़ुशबू काफी अच्छी आयेगी साथ ही टेस्ट भी बेहतर होगा। फिर भुने तिल भी इसमें अच्छे से मिलाकर मिक्सचर तैयार कर लें।

- अब इन सब चीजों को इतना मिक्स कर लीजिये कि आसानी से छोटे -छोटे बॉळ बनाया जा सके। अगर आपको लग रहा है कि मिश्रण चिपक रहा है तो थोड़ा सा रिफाइण्ड या तेल हाथ में लगा कर फिर बॉळ बना लीजिये या फिर इसमें मैदा मिला लीजिये।

- अब आप अरारोट लीजिये उसे आधा कटोरी पानी में मिला कर गाढ़ा घोल बना लीजिये। अब एक एक बॉळ को उठाकर उसमें डिप करिये अब सारी बॉल्स को फ्रीजर में 5 मिनट के लिये लगा दीजिये। हमने इन्हें फ्रीजर में इसलिये रखा है ताकि ये थोड़े से थिक हो जायें और इनकी जो शेप है वह एक दम क्लीयर हो जाये।

- अब आप कढ़ाई में तेल गर्म करके इसे मीडियम आँच पर एक-एक बॉळ को धीरे से उठा कर सुनहरा होने तक तलिये और एक प्लेट में निकाल लीजिये।

लीजिये तैयार हैं गरमा - गर्म क्रंची एंड हेल्दी वेज लॉलीपॉप (Veg Lollipop)

- अब बॉल्स में टूथपिक लगाइये। सॉस के साथ या हरी चटनी के साथ मजेदार वेज लॉलीपॉप खाइये और सबको खिलाइये।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।