24 घण्टे ऑनलाइन

सावन के व्रत में बनाएं क्रिस्पी साबूदाना वड़ा, जानें इसकी आसान रेसिपी

श्रावण मास (Sawan) में भगवान शिव के भक्त सोमवार का व्रत रखते हैं और फलाहारी भोजन करते हैं। व्रत में साबूदाना खाया जाता है। आपने अब तक घर में साबूदाना की खीर और इसकी खिचड़ी खाई होगी। यहां हम आपके लिए लाए हैं साबूदाना…

24GhanteOnline
August 4, 2025
2 min read

श्रावण मास (Sawan) में भगवान शिव के भक्त सोमवार का व्रत रखते हैं और फलाहारी भोजन करते हैं। व्रत में साबूदाना खाया जाता है। आपने अब तक घर में साबूदाना की खीर और इसकी खिचड़ी खाई होगी। यहां हम आपके लिए लाए हैं साबूदाना वड़ा (Sabudana Vada) की रेसिपी, जो घर में आसानी से बनाई जा सकती है और खाने में स्वादिष्ट होती है।

साबूदाना वड़ा (Sabudana Vada) बनाने के लिए सामग्री


साबूदाना वड़ा बनाने के लिए 1 कप साबूदाना, भुने कुटे हुए मूंगफली दाने 1 कप, 2 उबले आलू, हरी मिर्च कटी 4, काली मिर्च पाउडर आधा टी स्पून, सेंधा नमक स्वादानुसार, हरा धनिया कटा हुआ और तलने के लिए तेल चाहिए होगा।

साबूदाना वड़ा (Sabudana Vada) बनाने के रेसिपी


साबूदाना वड़ा (Sabudana Vada) बनाने के लिए सबसे पहले एक साबूदाने को 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगों दें। 5 घंटे बाद आप देखेंगे कि साबूदाना नरम हो गया है। इसे अच्छे से पानी से धोकर आप निकाल लें।

अब एक बड़े बाउल में भुने कुटे हुए मूंगफली दाने, भिगोया हुआ साबूदाना, काली मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

अब इसमें उबले आलू डालें और साबूदाने के साथ मसलकर मिलाएं। आपका साबूदाना वड़ा बनाने के लिए मिश्रण तैयार हो गया है।

अब गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें। इसके बाद साबूदाना वड़ा के मिश्रण को हाथ में लेकर वड़े का आकार दें और गर्म तेल मे मीडियम आंच पर सेकें, जब वड़ा गोल्डन दिखने लगे तो इन्हें निकाल लें।

आपके साबूदाना वड़े (Sabudana Vada) तैयार हैं, इसे चटनी या दही के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।