24 घण्टे ऑनलाइन

चटपटे स्नैक्स की भरपाई करेगा क्रिस्पी पोटैटो वेज़ेस, जानें बनाने का तरीका

अक्सर दिन के समय में बच्चों को अचानक भूख लगने लगती हैं और इस दौरान ऐसे आहार बनाए जाते हैं जो इस हलकी भूख को शांत करने का काम करें। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं क्रिस्पी पोटैटो वेज़ेस (Potato Wedges) बनाने की…

24GhanteOnline
September 19, 2025
2 min read

अक्सर दिन के समय में बच्चों को अचानक भूख लगने लगती हैं और इस दौरान ऐसे आहार बनाए जाते हैं जो इस हलकी भूख को शांत करने का काम करें। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं क्रिस्पी पोटैटो वेज़ेस (Potato Wedges) बनाने की रेसिपी। यह बच्चों की हलकी भूख को शांत करने के साथ ही चटपटे स्नैक्स की भरपाई करेगा। आइये जानते है इसकी रेसिपी।

पोटैटो वेज़ेस (Potato Wedges) बनाने की सामग्री


- 4 आलू
- 1 टेबलस्पून बारीक कटा लहसुन या गॉर्लिक पाउडर
- 1 टीस्पून पैपरिका पाउडर
- 2 टेबलस्पून बारीक कटा पार्सले
- 1/4 कप ऑलिव ऑयल
- 2/3 कप कसा हुआ पार्मेजन चीज़
- नमक स्वादानुसार

पोटैटो वेज़ेस (Potato Wedges) बनाने की विधि

- अवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।
- सभी आलू को अच्छी तरह धोएं व छिलके सहित मोटे व लंबे टुकड़ों में काट लें।
- एक बोल में ऑलिव ऑयल, गॉर्लिक पाउडर, नमक, पैपरिका पाउडर, पार्सले और पार्मेजन चीज़ डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इस बोल में आलू के सभी टुकड़े डालकर बेकिंग शीट पर अच्छी तरह फैलाएं।
- बेकिंग शीट को अवन में डालें और लगभग 35 मिनट के लिए बेक होने दें।
- तैयार पोटैटो वेज़ेस (Potato Wedges) पर पार्सले और पार्मेजन चीज़ डालकर गरमा-गरम सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।