24 घण्टे ऑनलाइन

इफ्तारी के लिए बनाएं चिकन मसाला, ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपी

रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप भी रमजान की सहरी और इफ्तारी के लिए कोई टेस्टी डिश बनाना चाहते हैं तो ट्राई करें चिकन मसाला (Chicken Masala) रेसिपी। यह फ्लेवर्स से भरी चिकन रेसिपी ईद के मौके पर भी बनाई जा…

24GhanteOnline
February 27, 2026
2 min read
इफ्तारी के लिए बनाएं चिकन मसाला, ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपी

रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप भी रमजान की सहरी और इफ्तारी के लिए कोई टेस्टी डिश बनाना चाहते हैं तो ट्राई करें चिकन मसाला (Chicken Masala) रेसिपी। यह फ्लेवर्स से भरी चिकन रेसिपी ईद के मौके पर भी बनाई जा सकती है। जिसे आप चावल, रोटी, नान या फिर पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।

चिकन मसाला (Chicken Masala) बनाने के लिए सामग्री-


-1 किलो टुकड़ों में ​कटा हुआ चिकन
-2 छोटे चम्म्च (लहसुन-अदरक कुटा हुआ )
-1 छोटा चम्मच लहसुन
-3 कप प्याज,बारीक कटा हुआ
-2 कप टमाटर,बारीक कटा हुआ
-1 छोटा चम्मच गरम मसाला
-1 तेजपत्ता
-2 छोटा चम्मच नमक
-1/2 छोटा चम्मच हल्दी
-1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
-1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-1/4 कप तेल
-2 टेबल स्पून हरा धनिया
-2 टेबल स्पून क्रीम

चिकन मसाला (Chicken Masala) बनाने का तरीका-


चिकन मसाला (Chicken Masala) बनाने के लिए सबसे पहले तेल गर्म करके पैन में जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो इसमें प्याज डालकर उसे तेज आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

अब टमाटर डालकर तेल अलग होने तक भूनें। इसके बाद पैन में गरम मसाला,नमक,हल्दी और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। ऐसा करते हुए आंच को तेज रखें।

अब इसमें चिकन के टुकड़े डालकर मसालें में चिकन के पीस पूरी तरह मिला दें। अब आधा कप पानी डालकर उबाल आने दें।

आंच को धीमी करके चिकन को सॉफ्ट होने तक पकने दें।

इसके बाद पैन में हरा धनिया और क्रीम डालकर गार्निश करें। आप इस रेसिपी को रोटी, चावल या नॉन के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।