24 घण्टे ऑनलाइन

बेसन से बनाएं ये टेस्टी डिश, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

दसलक्षण पर्व जैन धर्म का पालन करने वालों का एक जरूरी त्योहार है। यह जैनियों के लिए अपने जीवन पर चिंतन करने और उन लोगों से क्षमा मांगने का समय है जिनके साथ उन्होंने अन्याय किया है। इस दौरान कई तरह के त्याग भी किए जाते…

24GhanteOnline
April 23, 2026
2 min read

दसलक्षण पर्व जैन धर्म का पालन करने वालों का एक जरूरी त्योहार है। यह जैनियों के लिए अपने जीवन पर चिंतन करने और उन लोगों से क्षमा मांगने का समय है जिनके साथ उन्होंने अन्याय किया है। इस दौरान कई तरह के त्याग भी किए जाते हैं। व्रत के दौरान खाने को लेकर भी अलग-अलग नियमों का पालन लोग करते हैं। कुछ लोग हरी सब्जियों को पूरी तरह से त्याग देते हैं। ऐसे में यहां हम रेसिपी बना रहे हैं जिसे आप बेसन से बना सकते हैं। देखिए बेसन से बनने वाली रेसिपीज-

बेसन से बनाएं गट्टे (Besan Gatte) 


बेसन गट्टे (Besan Gatte) की सब्जी बनाने के लिए एक कटोरे में बेसन लें और फिर इसमें थोड़ा देसी घी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए आटा तैयार करें । ध्यान रखें कि आटा सॉफ्ट होना चाहिए।

फिर थोड़ा आटा लेकर उसे स्टिक की तरह करें।

फिर एक बड़े बर्तन में पानी डालकर इन बेसन की स्टिक को उबालें।

जब गट्टे ठीक तरह से नरम हो जाएं तो छानकर एक प्लेट में रख लें। ठंडे होने पर इनहें छोटे टुकड़ों में काट लें।

अब तेल गर्म करें और फिर इसमें जीरा, हींग, तेजपत्ता, सौंफ, कसूरी मेथी डालकर भूनें।

फिर इसमें थोड़े हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें। अच्छे से मिक्स करें पानी डालकर मसाले को सेक लें।

फिर इसमें गट्टे डालकर मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा गर्म पानी डालें और सब्जी को उबाल लें। गट्टे (Besan Gatte) तैयार हैं।

व्रत में हरा धनिया खा रहे हैं तो सब्जी गार्निश कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।