24 घण्टे ऑनलाइन

सावन शिवरात्रि में व्रत के दौरान यूं बनाएं केले की टिक्की

लाइफ़स्टाइल डेस्क। सावन के शिवरात्रि में भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ-साथ कई भक्तगण फलाहारी व्रत भी रखते हैं। इस दिन आप फलों की चाट या फिर सलाद बनाकर खाते हैं। लेकिन अगर आप स्वाद के साथ-साथ कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं…

24GhanteOnline
July 21, 2025
2 min read

लाइफ़स्टाइल डेस्क। सावन के शिवरात्रि में भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ-साथ कई भक्तगण फलाहारी व्रत भी रखते हैं। इस दिन आप फलों की चाट या फिर सलाद बनाकर खाते हैं। लेकिन अगर आप स्वाद के साथ-साथ कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो केले की टिक्की बना सकते हैं। केले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और बी6 के साथ साथ पोटैशियम, फाइबर आदि पाया जाता है। जो आपको व्रत के दौरान एनर्जी देने का कारण करता है। जानिए घर पर कैसे बनाएं टेस्टी कच्चे केले की टिक्की।

कच्चे केले की टिक्की बनाने के लिए सामग्री



  • 5 कच्चे केले

  • 3-4 हरी मिर्च कटी हुई

  • स्वादानुसार सेंधा नमक

  • बारीक कटा हरा धनिया

  • फ्राई करने के लिए घी


ऐसे बनाएं कच्चे केले की टिक्की


सहसे पहले केले को स्लाइस में काट लेंगे। इसके बाद इसे थोड़े से पानी के साथ कुकर में डालकर एक सीटी लगा देंगे। इसके बाद इन्हें निकालकर थोड़ी देर ठंडा होने देंगे। ठंडा हो जाने के बाद इन्हें छिलकर मैश कर लेंगे। इसके बाद इसमें घी छोड़कर सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे। अब इस मिश्रण से छोटी छोटी टिक्की बना लें। एक पैन लेकर गैस में रखेंगे और धीमी आंच में गर्म करेंगे। गर्म हो जाने के बाद थोड़ा सा घी डालकर इन्हें एक-एक करके हल्का ब्राउन होने तक सेंक लेंगे। आपकी टिक्की बनकर तैयार है। आप इन्हें व्रत में खाई जाने वाली धनिया चटनी या फिर चाय के साथ खा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।