24 घण्टे ऑनलाइन

शाम को स्नैक्स में बनाएं ये टेस्टी डिश

सर्दियों के इस मौसम में बाजरे को अपने आहार में जरूर शामिल किया जाता हैं जिसकी तासीर गर्म होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बाजरे की मीठी मठरी (Bajra Meethi Mathri) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। विंटर स्नैक्स के तौर पर यह…

24GhanteOnline
April 30, 2026
1 min read

सर्दियों के इस मौसम में बाजरे को अपने आहार में जरूर शामिल किया जाता हैं जिसकी तासीर गर्म होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बाजरे की मीठी मठरी (Bajra Meethi Mathri) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। विंटर स्नैक्स के तौर पर यह बेहतरीन ऑप्शन साबित होती हैं। इसका स्वाद सभी लेना चाहेंगे फिर चाहे वो बच्चे हो या बड़े। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

बाजरे की मीठी मठरी (Bajra Meethi Mathri) बनाने की सामग्री

- 2 कप बाजरे का आटा
- 1 टीस्पून गुनगुना देसी घी (मोयन के लिए)
- 3 टीस्पून सफेद तिल
- आधा कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
- तलने के लिए तेल

बाजरे की मीठी मठरी (Bajra Meethi Mathri) बनाने की विधि

- आधा कप पानी में गुड़ को पिघलाकर घोल बना लें।
- छलनी से छानकर अलग रखें। अब बाजरे का आटा, घी, तिल और गुड़ का पानी मिलाकर सख्त आटा
गूंध लें।
- 10-15 मिनट तक ढंककर रखें।
- गुंधे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई लेकर बेल लें।
- कड़ाही में तेल गरम करके इन मठरियों को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
- गरम-गरम चाय के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।