24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह बनाएं बैंगन का भर्ता, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

बैंगन का भरता (Baingan ka Bharta) झट से तैयार होने वाला व्यंजन हैं। जिसे आप हल्के भोजन के तौर पर भी खा सकते हैं। आमतौर पर आपने बैंगन की सब्जी बनाई होगी लेकिन बैंगन का भरता बहुत कम लोगों को बनाना आता हैं। इसलिए अज हम…

24GhanteOnline
February 14, 2026
2 min read

बैंगन का भरता (Baingan ka Bharta) झट से तैयार होने वाला व्यंजन हैं। जिसे आप हल्के भोजन के तौर पर भी खा सकते हैं। आमतौर पर आपने बैंगन की सब्जी बनाई होगी लेकिन बैंगन का भरता बहुत कम लोगों को बनाना आता हैं। इसलिए अज हम आपके लिए बैंगन का भरता (Baingan ka Bharta) बनाने का अनोखा तरीका लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट और मसालेदार बैंगन के भरते का लुत्फ़ उठा पाएँगे। तो आइये जानते हैं कैसे बैंगन का भरता बनाने की Recipe के बारे में।

बैंगन का भरता (Baingan ka Bharta) बनाने की सामग्री :

- 500 gram बैगन
- 3 टमाटर
- 2 हरी मिर्च
- 1 टुकड़ा अदरक
- 1 टुकड़ा हींग
- 1 टी स्पून धनियां पाउडर
- 1/2 टी स्पून जीरा
- 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टी स्पून गरम मसाला
- 2 टी स्पून तेल
- नमक स्वादानुसार

बैंगन का भरता (Baingan ka Bharta) बनाने की विधि :

- बैंगन का भरता (Baingan ka Bharta) बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह धोकर पानी से साफ कर ले। अब बैंगन को भुनने के लिए गैस पर रख दे। बैंगन को घुमा कर सारी जगह से भूने 2-3 मिनट में आपका बैंगन भुन जाएगा। गैस को बंद कर दे और बैंगन को एक प्लेट में रख ले।

- बैंगन के ठंडा होने पर उसे चाकू के मदद से छील ले और फिर उसके अंदर के गूदे को काट कर प्लेट में रख ले।

- अब एक कढ़ाई ले उसमे तेल डालकर गरम करे अब उसमे जीरा और हींग डाले जब वो गरम हो जाए तो उसमे हल्दी, धनिया, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च आदि डाले और भूने।

- इतना करने के बाद इस भुने हुए मिश्रण में टमाटर डाले और धीमी आंच पर पकाए। 2-3 मिनट के लिए मिश्रण को पकने के लिए गैस पर छोड़ दे।

- अब इस भुने हुए मसाले में बैंगन डाले और अच्छे से कलछी की सहायता से भूने। साथ ही इस मिश्रण में नमक और गरम मसाला डाले।

- 3-4 मिनट तक इस सारे मिश्रण को चलाते रहे आपका स्वादिष्ट और गरमा गरम बैंगन का भरता (Baingan ka Bharta) तैयार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।