24 घण्टे ऑनलाइन

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब 'पनीर टिक्का रोल', झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

पनीर खाना तो हर किसी को पंसद होता है। ऐसे में पनीर खाने के शैकिन घर पर ही टेस्टी और स्पाइसी पनीर टिक्की रोल (Paneer Tikka Roll) का मजा ले सकते है। इस टेस्टी और स्पाइसी पनीर टिक्का रोल को बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते…

24GhanteOnline
August 28, 2026
2 min read
घर पर आसानी से बनाये लाजवाब 'पनीर टिक्का रोल', झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

पनीर खाना तो हर किसी को पंसद होता है। ऐसे में पनीर खाने के शैकिन घर पर ही टेस्टी और स्पाइसी पनीर टिक्की रोल (Paneer Tikka Roll) का मजा ले सकते है। इस टेस्टी और स्पाइसी पनीर टिक्का रोल को बनाना भी बहुत आसान है।

आइए जानते है इसे बनाने की विधि:-

पनीर टिक्की रोल (Paneer Tikka Roll) बनाने की सामग्री:


फॉर पनीर टिक्का:

दही- ¾ कप

हल्दी- ¼ टीस्पून

लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून

जीरा पाउडर- ¼ टीस्पून

धनिया पाउडर- ½ टीस्पून

बेसन- 2 टेबलस्पून

गरम मसाला- ¼ टीस्पून

आमचूर- ¼ टीस्पून

तेल- 1 टीस्पून

कसूरी मेथी- ½ टीस्पून

अजवायन- ¼

नींबू का रस- 1 टेबलस्पून

अदरक, लहसुन पेस्ट- ½ टीस्पून

प्याज- ½

लाल शिमला मिर्च- 5 क्यूब्स

हरी शिमला मिर्च- 5 क्यूब्स

कॉटेज पनीर- 10 5 क्यूब्स

तेल- 2 टेबलस्पून

काठी रोल:

चपाती- 4

मक्खन- 1 टीस्पून

पुदीना मेयोनेज या हरी चटनी- 8 टीस्पून

बंदगोभी- 4 टेबलस्पून

पनीर या चिल्ली सपरैड सैडविच- 4 टीस्पून

फॉयल पेपर

पनीर टिक्की रोल (Paneer Tikka Roll) बनाने की विधि:


* एक बाउल में पनीर टिक्का सामग्री डालकर 1 घंटे तक मेरिनेट करने के लिए रखें।

* एक पैन में तेल गर्म करके इसे रोस्ट कर लें।

* एक तवे पर मक्खन डालकर चपाती को अच्छी तरह पका लें। इसके बाद इस पर पुदीना मेयोनेज या हरी चटनी डालकर फैला लें।

* इसकी एक साइड पनीर टिक्का रखने के बाद उस पर बंदगोभी और पनीर या चिल्ली सपरैड सैडविच रख दें।

* अब इसे अच्छी तरह रोल करके फॉयल पेपर में रैप कर दें।

* आपका पनीर टिक्की रोल (Paneer Tikka Roll) बनकर तैयार है। अब आप इसे सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।