मकर संक्रांति पर बन रहे हैं कई दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले
मकर संक्रांति (Makar Sankranti) हिंदू धर्म में बहुत विशेष मानी गई है। इस दिन भगवान सूर्य उत्तर दिशा की ओर गमन करने लगते हैं। भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के बाद मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। ये हिंदुओं…
मकर संक्रांति (Makar Sankranti) हिंदू धर्म में बहुत विशेष मानी गई है। इस दिन भगवान सूर्य उत्तर दिशा की ओर गमन करने लगते हैं। भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के बाद मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। ये हिंदुओं का प्रमुख और नए साल का पहला त्योहार है। मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान-दान की मान्यता है। इस दिन स्नान-दान से पुण्यकारी फल प्राप्त होते हैं।
14 जनवरी को सूर्य का मकर राशि में प्रवेश
इस साल भगवान सूर्य का 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट मकर राशि में प्रवेश होगा। ऐसे में इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस साल मकर संक्रांति पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन पुष्य नक्षत्र के साथ विष्कुंभ नक्षत्र, बालव और कौवल जैसे योग बन रहे हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश और इन योगों के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं कि वो कौनसी सी राशियां हैं, जिनको इससे लाभ हो सकता है।
कर्क राशि
भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने के बाद इस राशि के 7 वें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के योग हैं। साथ ही धन लाभ हो सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। कारोबार में खूब लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत भी अच्छी रहने वाली है।
तुला राशि
सूर्य मकर राशि में प्रवेश के बाद इस राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में तुला राशि के जातकों की सुख सुविधाएं बढ़ सकती हैं। घर में खुशियों का आगमन हो सकता है। घर में शुभ और मांगलिक कार्य के योग हैं। करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। कारोबार करने वाले जातक जो नीतियां बनाएंगे वो सफल हो सकती है। आय के नए सोर्स मिलेंगे। पैसे बचाने में सफल हो सकते हैं।
मीन राशि
भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश के बाद इस राशि के 11 वें भाव में गोचर करेंगे। इससे मीन राशि वाले जातकों को भी बहुत फायदा होगा। करियर के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आय में बढ़ोत्तरी होगी। जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
