24 घण्टे ऑनलाइन

एक और बड़ा विमान हादसा, एक सांसद सहित 15 यात्रियों की मौत

उत्तर पूर्वी कोलंबिया में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त (Plane Crash) हो गया, जिसमें 15 यात्रियों की मौत हो गई। यह दुर्घटना बुधवार को नॉर्टे डी सैंटेंडर प्रांत (Norte de Santander Province) में हुई, जो कोलंबिया और…

24GhanteOnline
January 29, 2026
2 min read
एक और बड़ा विमान हादसा, एक सांसद सहित 15 यात्रियों की मौत

उत्तर पूर्वी कोलंबिया में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त (Plane Crash) हो गया, जिसमें 15 यात्रियों की मौत हो गई। यह दुर्घटना बुधवार को नॉर्टे डी सैंटेंडर प्रांत (Norte de Santander Province) में हुई, जो कोलंबिया और वेनेजुएला की सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है। विमान सरकारी एयरलाइन सतेना का था। विमान में 13 यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें कोलंबियाई संसद का एक सदस्य भी शामिल था। विमान का लैंडिंग से पहले संपर्क टूट गया था। पहाड़ी इलाके से विमान का मलबा बरामद किया गया।

उत्तर-पूर्वी कोलंबिया के नॉर्टे डी सेंटेंडर के एक ग्रामीण इलाके से विमान दर्घटनाग्रस्त (Plane Crash)की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी वहां पर पहुंचे थे। वहीं, उड़ान संचालित करते वाली सरकारी एयरलाइन सतेना ने कहा कि यात्रियों की स्थिति का पता लगाने के लिए मौके पर एक बचाव दल को भेजा गया था।

कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने विमान हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘विमान हादसे (Plane Crash)में कोई जीवित नहीं बचा है।’ विमान, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर HK4709 है, स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर कुकुटा के हवाई अड्डे से ओकाना के लिए रवाना हुआ था, जो पहाड़ों से घिरा एक शहर है। यह उड़ान आमतौर पर लगभग 40 मिनट की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…