24 घण्टे ऑनलाइन

हथियार बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट , दहल उठा अमेरिका

अमेरिका के टेनेसी में उस वक़्त पूरा इलाका दहल गया जब हथियार बनाने वाली फैक्ट्री में जबरदस्त (Explosion) विस्फोट हुआ। इस हादसे में जिसमें 18 लोग लापता हैं और कई की मौत की आशंका है। धमाका (Explosion) इतना बड़ा था कि पूरी…

24GhanteOnline
October 11, 2025
1 min read

अमेरिका के टेनेसी में उस वक़्त पूरा इलाका दहल गया जब हथियार बनाने वाली फैक्ट्री में जबरदस्त (Explosion) विस्फोट हुआ। इस हादसे में जिसमें 18 लोग लापता हैं और कई की मौत की आशंका है। धमाका (Explosion) इतना बड़ा था कि पूरी इमारत मिट्टी में मिल गई।

खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीण टेनेसी स्थित एक explosives processing plant में हुए भीषण विस्फोट में 18 लोग लापता हो गए हैं और उनके मारे जाने की आशंका है। जलते हुए मलबे और दूसरे विस्फोटों (Explosion) के खतरे के कारण बचाव दल को घंटों तक घटनास्थल से दूरी बनाए रखनी पड़ी।  धमाका कई मील दूर तक महसूस किया गया।

Accurate Energetic Systems एक बड़ी कंपनी है जो सैन्य, एयरोस्पेस और डेमोलिशन सेक्टर के लिए विस्फोटक बनाती और स्टोर करती है। कंपनी का मुख्यालय 1,300 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें आठ प्रोडक्शन बिल्डिंग्स और एक क्वालिटी लैब शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…