24 घण्टे ऑनलाइन

सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए... अमित शाह को लेकर महुआ मोइत्रा के बिगड़े बोल

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गृहमंत्री का “सिर काटकर टेबल पर रख देना…

24GhanteOnline
August 29, 2025
2 min read

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गृहमंत्री का “सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए।” उनके इस बयान ने राजनीति में विवाद खड़ा कर दिया है।

महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने अपने भाषण में कहा कि अवैध घुसपैठ की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियों की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जब लाल किले से घुसपैठ की समस्या की बात कर रहे थे, तो उसी दौरान पहली पंक्ति में बैठे गृहमंत्री अमित शाह केवल मुस्कुरा रहे थे और ताली बजा रहे थे।

महुआ (Mahua Moitra) ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सीमाओं की रक्षा करने वाली एजेंसियां ही अपना काम सही ढंग से नहीं कर रही हैं तो घुसपैठ कैसे रुक सकती है? उनका कहना था कि बंगाल में मूल निवासी लोग बीएसएफ से डरते हैं, जबकि घुसपैठ उन्हें दिखाई नहीं देती।

यह बयान ऐसे समय आया है जब मोदी सरकार देश से अवैध रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी प्रवासियों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन पुशबैक’ चला रही है। महुआ मोइत्रा की इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।