24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुंभ से लौट रही सांसद महुआ मांझी का एक्सीडेंट, हालत गंभीर

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी (Mahua Manjhi) एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, वो महाकुंभ से लौट रही थीं। लातेहार के होटवाग गांव में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो…

24GhanteOnline
February 26, 2025
3 min read

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी (Mahua Manjhi) एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, वो महाकुंभ से लौट रही थीं। लातेहार के होटवाग गांव में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और महुआ मांझी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना नेशनल हाइवे-39 पर बुधवार सुबह करीब चार बजे की है।

हादसे में महुआ (Mahua Manjhi) की पुत्र बहु व ड्राइवर भी घायल हो गए हैं। हादसे के बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन सांसद की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है। सांसद महुआ मांझी का इलाज शुरू हो गया है।

राज्यसभा सांसद के पुत्र सोमबीत मांझी ने बताया कि हम लोग सारा परिवार के लोग महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। इसी दौरान लातेहार में सदर थाना क्षेत्र के होटवाग एनएच 75 के खुशबू ढाबा के पास हमारी कार खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। घटना सुबह करीब चार बजे की है। हादसे में सांसद महुआ (Mahua Manjhi) , उनके बेटे सोमबित मांझी और बहू कृति भी घायल हो गए। कार ड्राइवर भी घायल हुआ है। कार चालक के बदले राज्यसभा सांसद के पुत्र चला रहा था।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस माध्यम से सभी घायलों को सदर अस्पताल लातेहार लाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर सुनील कुमार भगत के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

महुआ मांझी (Mahua Manjhi) के बाएं हाथ की कलाई में फ्रैक्चर


सदर अस्पताल के अनुसार, महुआ मांझी (Mahua Manjhi) के बाएं हाथ की कलाई में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए रांची भेज दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद सांसद के बेटे ने रांची ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने करीब एक घंटे तक देरी की। उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। आखिरकार लातेहार थाना प्रभारी दुलाड़ चौधरी के हस्तक्षेप के बाद एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और घायलों को रिम्स रांची पहुंचाया गया।

महाशिवरात्रि पर काशी में भव्य नजारा, मंगला आरती के बाद निकली अखाड़ों की शोभायात्रा


बता दें कि महुआ मांझी हिन्दी की बड़ी साहित्यकारों में से एक हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। वह हेमंत सोरेन के परिवार की करीबी मानी जाती हैं और लंबे समय से जेएमएम महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी राखी, बदले में मांगा ऐसा तोहफा जो बन जाए उनकी जिंदगी आसान

धनबाद में रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी स्कूल की छात्राओं ने DC, SSP समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते का संदेश दिया। लेकिन इस मुलाकात की खास बात यह रही कि राखी बांधने के बाद छात्राओं ने अपने…

झारखंड के छात्रों के समर्थन में राहुल, सोरेन को लिखी चिट्ठी

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। राहुल ने छात्रों की मांगों पर…

भाजपा के झारखंड बंद का पलामू में भी असर, कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

पलामू। झारखंड सरकार की कथित पुलिस कार्रवाई और अभ्यर्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आहूत ‘संपूर्ण झारखंड बंद’ (Samporna Jharkhand Bandh ) का मंगलवार को पलामू में भी…

रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच बवाल, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब विधानसभा मार्च के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा (Neha Bora) पर स्याही…