24 घण्टे ऑनलाइन

39 साल के इस सुपरस्टार बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह (Mahmudullah) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। महमूदुल्लाह के संन्यास से बांग्लादेश की स्वर्णिम पीढ़ी का अंत हो गया है, जिसमें तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन,…

24GhanteOnline
March 13, 2025
2 min read

बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह (Mahmudullah) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। महमूदुल्लाह के संन्यास से बांग्लादेश की स्वर्णिम पीढ़ी का अंत हो गया है, जिसमें तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम और मशरेफ मुर्तजा शामिल थे। वह बांग्लादेश के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में तीन शतक बनाए हैं।

2021 में टेस्ट और 2024 में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले महमूदुल्लाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।'

39 साल के महमूदुल्लाह 36.46 की औसत से 5689 रन बनाकर बांग्लादेश के लिए वनडे क्रिकेट में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 4 शतक भी जड़े हैं जो सभी ICC अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के टूर्नामेंट में बने। उन्होंने 2015 विश्व कप में लगातार दो शतक, 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक शतक और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना चौथा शतक जड़ा।

फेसबुक पोस्ट में महमूदुल्लाह (Mahmudullah) ने लिखा, ‘मैं टीम के अपने सभी साथियों, कोच और खासकर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है।’

अपने 17 साल के करियर में 239 वनडे, 50 टेस्ट और 141 टी20 मैच खेलने वाले महमूदुल्लाह ने कहा, ‘मेरे माता-पिता, मेरे ससुराल वालों खासकर मेरे ससुर और सबसे महत्वपूर्ण मेरे भाई इमदाद उल्लाह को बहुत-बहुत धन्यवाद जो बचपन से ही मेरे कोच और मेंटर के रूप में मेरे साथ रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘और अंत में मेरी पत्नी और बच्चों को धन्यवाद जो हर अच्छे-बुरे समय में मेरा साथ देते रहे हैं। मुझे पता है कि रायद को लाल और हरी जर्सी में मेरी कमी खलेगी। हर चीज का अंत बिल्कुल सही तरीके से नहीं होता लेकिन आप हां कहते हैं और आगे बढ़ते हैं। मेरी टीम और बांग्लादेश क्रिकेट को शुभकामनाएं।’

महमूदुल्लाह (Mahmudullah) ने 2007 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया और शुरुआत में निचले क्रम के ऑलराउंडर के रूप में खेले। विश्व कप 2011 में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया, जब उन्होंने बांग्लादेश को इंग्लैंड पर शानदार जीत दिलाई।

बाद में वह मध्यक्रम के एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज बन गए और उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं, जिसमें 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ शाकिब अल हसन के साथ उनकी ऐतिहासिक 224 रनों की साझेदारी भी शामिल है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…