24 घण्टे ऑनलाइन

महिंद्रा की नई XUV 7XO हो गई लॉन्च, अंदर मिलेगा ChatGPT

Mahindra XUV 7XO को भारत में ₹13.66 लाख से ₹22.47 लाख (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह शुरुआती कीमत सिर्फ पहले 40,000 ग्राहकों के लिए है. नई महिंद्रा XUV 7XO दरअसल पहले से बिक रही XUV 700 का…

24GhanteOnline
January 6, 2026
3 min read
महिंद्रा की नई XUV 7XO हो गई लॉन्च, अंदर मिलेगा ChatGPT

Mahindra XUV 7XO को भारत में ₹13.66 लाख से ₹22.47 लाख (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह शुरुआती कीमत सिर्फ पहले 40,000 ग्राहकों के लिए है. नई महिंद्रा XUV 7XO दरअसल पहले से बिक रही XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन है. इस अपडेटेड SUV में नया फ्रंट लुक, हेडलैंप, टेललैंप, ग्रिल और इंटीरियर में बदलाव किए गए हैं.

पूरी तरह नए और फ्रेश लुक के साथ महिंद्रा XUV 7XO अब पहले से ज्यादा शार्प नजर आती है. इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जिससे SUV सेगमेंट में इसकी पकड़ और मजबूत होती है. इस कार की टेस्ट ड्राइव 8 जनवरी 2026 से शुरू होगी और बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी. जिन ग्राहकों ने पहले से बुकिंग की है, उन्हें 14 जनवरी से कार की डिलीवरी मिलनी शुरू हो जाएगी.

Mahindra XUV 7XO: डिजाइन में बदलाव


नई SUV में नया डिजाइन वाला हेडलैंप हाउसिंग और नई LED DRL दी गई हैं. ग्रिल को पहले से ज्यादा प्रीमियम और मैच्योर लुक दिया गया है. इसके अलावा नया डिजाइन वाला बंपर दिया गया है, जिसमें पतले फॉग लैंप और नीचे की तरफ सिल्वर स्किड प्लेट मिलती है. SUV का साइड प्रोफाइल पहले जैसा ही रखा गया है, जो XUV 700 की याद दिलाता है. साइड में अब 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनमें एयरो ट्रीटमेंट किया गया है. पीछे की तरफ टेललैंप का नया डिजाइन दिया गया है, जिसमें हेक्सागोन पैटर्न मिलता है. टेलगेट पर नया XUV 7XO बैज और नया बंपर भी दिया गया है.

Mahindra XUV 7XO: हार्डवेयर में क्या बदला?


महिंद्रा ने SUV के हार्डवेयर में भी बड़े बदलाव किए हैं. नई XUV 7XO में बेहतर डैम्पर सेटअप दिया गया है, जिससे खराब सड़कों पर कार की परफॉर्मेंस बेहतर होगी. महिंद्रा इसे Davinci डैम्पर कह रही है. इसके अलावा सेफ्टी के लिए ADAS सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है, जिसमें बेहतर रडार और कैमरे दिए गए हैं.

Mahindra XUV 7XO: फीचर्स


महिंद्रा XUV 7XO में तीन 12.3-इंच की स्क्रीन मिलती हैं, जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले का काम करती हैं. इसमें वायरलेस चार्जिंग दी गई है, जो पीछे की सीट्स तक मिलती है और एक्टिव कूलिंग के साथ आती है. इसके अलावा ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, BYOD, बॉस मोड, वेंटिलेटेड सीट्स और सेकंड रो स्लाइड व रीक्लाइन फीचर मिलता है. इसके साथ ही SUV में Alexa और ChatGPT इंटीग्रेशन, Dolby Vision, Dolby Atmos के साथ 16 स्पीकर्स दिए गए हैं. पैनोरमिक सनरूफ को भी नए UV प्रोटेक्शन के साथ बेहतर बनाया गया है.

इसके अलावा कार में पावर फ्रंट सीट्स मेमोरी फंक्शन के साथ, एंबिएंट लाइटिंग भी मिलती है. सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस के लिए 540-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और लेवल 2+ ADAS फीचर दिया गया है.

Mahindra XUV 7XO: इंजन ऑप्शन


नई SUV में इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रखे गए हैं. इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलते हैं. दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं. टॉप वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी दिया गया है.

Mahindra XUV 7XO: वेरिएंट और कीमत


महिंद्रा XUV 7XO को AX, AX3, AX5, AX7, AX7T और AX7L वेरिएंट्स में पेश किया गया है. पेट्रोल मैनुअल में AX वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹13.66 लाख (एक्स-शोरूम) है. डीजल AX वेरिएंट की कीमत ₹14.96 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. AX7 डीजल मैनुअल वेरिएंट की कीमत ₹18.95 लाख (एक्स-शोरूम) है. टॉप मॉडल AX7L डीजल मैनुअल की कीमत ₹22.47 लाख (एक्स-शोरूम) है. महिंद्रा ने यह भी बताया है कि पहले AX7, AX7T और AX7L वेरिएंट की डिलीवरी दी जाएगी, जबकि AX, AX3 और AX5 वेरिएंट्स की डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू होगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…