महिंद्रा की इस XUV में मिलेंगे नए हाईटेक फीचर्स, टाटा सफारी से होगी टक्कर
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में ‘XUV7XO’ नाम का ट्रेडमार्क कराया है, जिसका इस्तेमाल जनवरी 2026 में लॉन्च होने वाली XUV700 फेसलिफ्ट के लिए किया जा सकता है. 2024 में महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट के लिए भी इसी तरह की…
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में ‘XUV7XO’ नाम का ट्रेडमार्क कराया है, जिसका इस्तेमाल जनवरी 2026 में लॉन्च होने वाली XUV700 फेसलिफ्ट के लिए किया जा सकता है. 2024 में महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट के लिए भी इसी तरह की रीब्रांडिंग प्लानिंग अपनाई गई थी, जिसे XUV 3XO के नाम से पेश किया गया था. महिंद्रा XUV7XO (XUV700 फेसलिफ्ट) में मौजूदा मॉडल की तुलना में डिज़ाइन और फ़ीचर्स में बदलाव होने की संभावना है. हालांकि, इंजन सेटअप को आगे भी जारी रखे जाने की उम्मीद है.
2026 महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट
ज्यादातर डिज़ाइन बदलाव आगे के हिस्से में होने की उम्मीद है. 2026 महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट या XUV7XO में नए डिजाइन की ग्रिल और ट्विन-पॉड जैसे डिजाइन वाले हेडलैंप, नया बंपर और नया LED DRL सिग्नेचर हो सकता है. हालांकि, डोर, बोनट और फेंडर पर शीट मेटल में कोई बदलाव नहीं होगा. ये SUV नए डिजाइन वाले, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स के साथ आएगी. पीछे की तरफ, इसमें एक नया कनेक्टेड लाइटिंग सिग्नेचर होने की संभावना है जो पूरी चौड़ाई वाली लाइट बार बनाता है, साथ ही एक ट्वीक्ड बंपर भी.
ट्रिपल स्क्रीन सेटअप
नई महिंद्रा XUV700 के इंटीरियर में XEV 9e वाला ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है. इसमें प्रीमियम हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम, ऑटो डिमिंग IRVMs और रियर सीट एंटरटेनमेंट के लिए BYOD फ़ीचर भी मिल सकता है. ये देखना बाकी है कि महिंद्रा फिजिकल बटन की जगह टच पैनल देती है या नहीं.
महिंद्रा XUV7XO इंजन
2026 महिंद्रा XUV700 या XUV7XO में मौजूदा इंजन सेटअप ही बरकरार रहने की उम्मीद है, जिसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल शामिल हैं. पेट्रोल इंजन अधिकतम 200 बीएचपी और 380 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि डीजल इंजन 155 बीएचपी और 360 एनएम का टॉर्क और 185 बीएचपी और 450 एनएम का टॉर्क देता है.
Mahindra XUV7XO दो गियरबॉक्स ऑप्शन
एसयूवी लाइनअप दो गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता रहेगा एक 6-स्पीड मैनुअल और एक 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक. डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट विशेष रूप से AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ उपलब्ध होंगे.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
