24 घण्टे ऑनलाइन

Mahindra की इस XUV में दिखेगा ‘ट्रिपल स्क्रीन’ का जलवा, फीचर्स उड़ाएंगे होश

Mahindra की सबसे पॉपुलर एसयूवी XUV700 जल्द नए अवतार और नए फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च की जाएगी. इस एसयूवी का फेसलिफ्ट अवतार जनवरी 2026 में उतारा जा सकता है, फिलहाल लॉन्च डेट की जानकारी नहीं मिली…

24GhanteOnline
November 24, 2025
2 min read

Mahindra की सबसे पॉपुलर एसयूवी XUV700 जल्द नए अवतार और नए फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च की जाएगी. इस एसयूवी का फेसलिफ्ट अवतार जनवरी 2026 में उतारा जा सकता है, फिलहाल लॉन्च डेट की जानकारी नहीं मिली है. XUV500 के अपग्रेड के रूप में 2021 में लॉन्च हुई XUV700, कंपनी के लिए गेम चेंजर बनी और इस एसयूवी का कंपनी को सफलता दिलाने में बड़ा हाथ रहा है.

Mahindra XUV700 Facelift: डिजाइन में होगा ये बदलाव


Mahindra XUV700 Facelift को लेकर इस तरह की चर्चा है कि इस एसयूवी में XEV 9e और आने वाली XEV 9S जैसा ही फ्रंट डिजाइन देखने को मिल सकता है. हालांकि, टेस्टिंग के आखिरी फेज के दौरान सामने आई स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि ICE मॉडल में हेडलैंप, बंपर, ग्रिल और फॉग लैंप में मामूली बदलाव किए जाएंगे लेकिन वहीं फ्रंट की बात करें तो फ्रंट डिजाइन मौजूदा वेरिएंट जैसा ही होगा.

Gaadiwaadi के मुताबिक, नए 17 और 18 इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स ही डिजाइन में एकमात्र बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. XUV700 में पीछे की तरफ, कंपनी बंपर और टेल लैंप क्लस्टर को रीडिजाइन कर सकती है. कनेक्टेड टेल लैंप आजकल इस सेगमेंट में एक नया ट्रेंड है, जिसमें महिंद्रा की XEV 9e भी शामिल है, लेकिन ऐसा कुछ XUV700 के नए अवतार में मिलने की उम्मीद नहीं है.

नई Mahindra XUV700 के इंटीरियर में बदलाव देखने को मिल सकता है, कंपनी इस एसयूवी के फेसलिफ्ट अवतार में नया पैनल दे सकती है. इसके अलावा ये गाड़ी ट्रिपल स्क्रीन सेटअप के साथ आ सकती है, यहां गौर करने वाली बात यह है कि तीनों ही स्क्रीन 12.3 इंच की दी जा सकती है. बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए फेसलिफ्ट वर्जन में Harman Kardon का ऑडियो सिस्टम दिया जा सकता है जो इस एसयूवी को और भी ज्यादा प्रीमियम बना देगा.

Mahindra XUV700 Facelift Rivals


महिंद्रा की इस बेस्ट सेलिंग एसयूवी की टक्कर MG Hector Plus, Tata Safari, Hyundai Alcazar और Tata Harrier जैसे मॉडल्स से होती है और नया फेसलिफ्ट अवतार भी इन मॉडल्स से मुकाबला करेगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…