अब इस गाड़ी में मिलेगा इन-कार थिएटर मोड; 540° कैमरा, ADAS भी शामिल
भारतीय बाजार में एसयूवी की ड़िमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है. वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने आने वाली एक्सयूवी 7एक्सओ (एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट) का एक और टीजर जारी किया है.जो 5 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से…
भारतीय बाजार में एसयूवी की ड़िमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है. वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने आने वाली एक्सयूवी 7एक्सओ (एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट) का एक और टीजर जारी किया है.जो 5 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से लॉन्च होने वाली है. नए टीज़र में एसयूवी की कई प्रमुख विशेषताओं का खुलासा किया गया है, जिनमें 540-डिग्री कैमरा और पीछे की सीट पर बैठे यात्रियों के लिए BYOD सपोर्ट के साथ इन-कार थिएटर मोड शामिल हैं.
Mahindra XUV 7XO
540 डिग्री कैमरा एक सराउंड-व्यू सिस्टम है, जो वाहन के चारों ओर और नीचे का पूरा एरिया दिखाता है. इस सेटअप में आगे, पीछे और साइड मिरर पर लगे कई कैमरे शामिल हैं, जिनके फीड को सॉफ्टवेयर की मदद से एक साथ जोड़कर एक सिंगल सराउंड व्यू बनाया जाता है. एसयूवी में एक नया ADAS (ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) विजुअलाइजेशन भी होगा, जो सक्रिय ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का रियल-टाइम ग्राफिकल रिप्रेजेंटेशन प्रदान करता है.
Mahindra XUV 7XO फीचर्स
नए टीज़र के ज़रिए पुष्टि की गई एक और अहम विशेषता है इन-कार थिएटर मोड। यह BYOD (ब्रिंग योर ओन डिवाइस) फ़ंक्शनैलिटी को सपोर्ट करता है, जिससे यूज़र्स अपने स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस को कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं. ये सिस्टम महिंद्रा के एड्रेनॉक्स+ सॉफ़्टवेयर पर चलता है. इसके अलावा, महिंद्रा XUV 7XO में ट्रिपल स्क्रीन, ब्लैक और टैन फ़िनिश वाला नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस फ़ोन चार्जर, 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, मल्टीपल एयरबैग और कई एडवांस्ड फ़ीचर्स मिलेंगे.
Mahindra XUV 7XO इंजन
पिछले टीज़र से ये पुष्टि हो चुकी है कि महिंद्रा XUV 7XO, XEV 9S से कई डिज़ाइन उधार लेगी, जैसे कि डुअल-पॉड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, पिक्सेल-शैली के एलिमेंट्स वाली एलईडी टेललाइट्स और नए अलॉय व्हील्स.मैकेनिकल रूप से, नई महिंद्रा XUV7XO (XUV700 फेसलिफ्ट) में कोई बदलाव नहीं होगा. SUV में पहले की तरह ही 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा, जो लगभग 200 PS पावर और 380 Nm टॉर्क जनरेट करते हैं और 185 PS पावर और 450 Nm टॉर्क जनरेट करते हैं. दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ उपलब्ध होंगे.
Mahindra XUV 7XO बुकिंग, लॉन्च और मुकाबला
अपडेटेड XUV700 या XUV7XO को 5 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा , जिसके तुरंत बाद इसे बाजार में उतारा जाएगा. बेस वेरिएंट की कीमतें मौजूदा मॉडल के लगभग समान रहने की संभावना है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है. महिंद्रा XUV7XO का मुकाबला टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अल्काज़ार से होगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
