24 घण्टे ऑनलाइन

Mahindra XUV 7XO का जारी हुआ नया टीजर, गेम चेंजर साबित होगा ये फीचर!

Mahindra XUV 7XO सबसे दमदार SUV में से एक है, जिसे 5 जनवरी को लॉन्च किया जाना है. ये SUV महिंद्रा XUV700 का नया और बेहतर वेरिएंट होगी. इसका डिजाइन XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV से मिलता-जुलता होगा.इस एसयूवी की बुकिंग 15 दिसंबर…

24GhanteOnline
December 29, 2025
2 min read

Mahindra XUV 7XO सबसे दमदार SUV में से एक है, जिसे 5 जनवरी को लॉन्च किया जाना है. ये SUV महिंद्रा XUV700 का नया और बेहतर वेरिएंट होगी. इसका डिजाइन XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV से मिलता-जुलता होगा.इस एसयूवी की बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू हो गई है और महिंद्रा अपने सोशल मीडिया चैनलों पर इसकी झलकियां दिखा रही है. कंपनी के नए टीजर में आने वाली एसयूवी की कुछ प्रमुख विशेषताओं का खुलासा किया है.

Mahindra XUV 7XO: 540-डिग्री कैमरा

महिंद्रा XUV 7XO में एक दिलचस्प फीचर होगा, जिसे 540-डिग्री कैमरा नाम दिया गया है. आगे, दोनों तरफ और पीछे लगे कैमरे ड्राइवर को SUV के चारों ओर 360-डिग्री का नजारा देखने की सुविधा देते हैं, लेकिन 540-डिग्री कैमरा इससे कहीं अधिक सुविधा प्रदान करता है. इसके जरिए SUV का ड्राइवर गाड़ी के नीचे क्या है, ये भी देख सकता है.

टाटा हैरियर ईवी, जिसे 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, उसमें भी ये फीचर दिया गया था. ये फीचर Land Rover से इंस्पायर है, जो अपनी हाई-एंड एसयूवी में इस तकनीक का इस्तेमाल करती है. इस सिस्टम में बोनट के नीचे कैमरे लगे होते हैं, जो सीधे टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पर फुटेज दिखाते हैं, जिससे ड्राइवर को सड़क बढ़िया से दिखती है.

Mahindra XUV 7XO: (BYOD)


महिंद्रा XUV 7XO, अपने इलेक्ट्रिक वाहन XEV 9S की तरह ही, BYOD फीचर के साथ आएगी. इसका मतलब है कि आगे की सीटों के पीछे मोबाइल फोन रखने के लिए अलग से टैब होल्डर दिए गए हैं. साथ ही, मोबाइल चार्ज करने के लिए 65W टाइप C USB चार्जर भी होंगे. हालांकि, यs फीचर महिंद्रा XUV 7XO के टॉप वेरिएंट में ही मिलने की उम्मीद है.

Mahindra XUV 7XO: एड्रेनॉक्स प्लस एआई


महिंद्रा XUV 7XO में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए अपडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा. इस SUV में तीन डिजिटल स्क्रीन होंगी, जिनमें ड्राइवर साइड के लिए 10.25 इंच की फुली डिजिटल डिस्प्ले, सेंटर और पैसेंजर साइड के लिए 12.3 इंच की दो टचस्क्रीन डिस्प्ले शामिल हैं. ये स्क्रीन एड्रेनॉक्स प्लस AI द्वारा संचालित होंगी, जो एड्रेनॉक्स OS से कहीं अधिक उन्नत है.

Mahindra XUV 7XO: अपडेटेड ADAS


महिंद्रा XUV 7XO में लेवल 2 ADAS सूट मिलेगा. इस ADAS सूट में कई तकनीकें शामिल होंगी, जो SUV की ड्राइविंग सुविधा और सुरक्षा को बढ़ाएंगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…