EV वर्जन में लॉन्च हुई इस कंपनी की सबसे छोटी SUV, 50 मिनट में होगी चार्ज
Mahindra ने अपनी XUV 3XO कॉम्पैक्ट SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.89 लाख से ₹14.96 लाख के बीच रखी गई है. कंपनी ने बताया कि इस गाड़ी की डिलीवरी 23 फरवरी 2026 से शुरू होगी. इसकी झलक…

Mahindra ने अपनी XUV 3XO कॉम्पैक्ट SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.89 लाख से ₹14.96 लाख के बीच रखी गई है. कंपनी ने बताया कि इस गाड़ी की डिलीवरी 23 फरवरी 2026 से शुरू होगी. इसकी झलक जैसलमेर में दिखाई गई थी.
कंपनी के अनुसार, टॉप मॉडल इलेक्ट्रिक वेरिएंट की कीमत बराबर पेट्रोल मॉडल से कम हो सकती है. कुछ राज्यों में सरकारी सब्सिडी के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत पेट्रोल मॉडल के टॉप वेरिएंट के बराबर हो सकती है. XUV 3XO को पहली बार अप्रैल 2024 में लॉन्च किया गया था और अब तक इसकी करीब 1.80 लाख यूनिट बिक चुकी हैं. महिंद्रा का कहना है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे तेजी से बढ़ने वाली SUVs में से एक है और जल्द ही 2 लाख बिक्री का आंकड़ा छू सकती है.
रेंज और स्पीड
XUV 3XO EV दो वेरिएंट में आएगी, एक AX5 EV और दूसरा AX7L EV होगा. दोनों में 39.4 kWh की बैटरी दी गई है, जो 110 kW पावर और 310 Nm टॉर्क देती है. इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज करीब 285 किमी है. यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 8.3 सेकंड में पकड़ लेती है. इसमें Fun, Fast और Fearless तीन ड्राइव मोड मिलते हैं.
दोनों वैरिएंट की कीमत
AX5 EV वेरिएंट की कीमत ₹13.89 लाख है और इसमें 10.25-इंच की दो स्क्रीन, LED हेडलैंप, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, की-लेस एंट्री और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ESP, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और रियर कैमरा दिया गया है. AX7L EV टॉप वेरिएंट की कीमत ₹14.96 लाख है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 17-इंच अलॉय व्हील, लेदर सीट्स, प्रीमियम साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्ट फीचर्स मिलते हैं.
50 मिनट में होगी चार्ज
दोनों वेरिएंट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और 50 kW DC चार्जर से बैटरी 50 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है. महिंद्रा ने बताया कि XUV 3XO EV मुख्य रूप से शहर के अंदर चलाने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. कंपनी ने साफ किया है कि इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने का मतलब पेट्रोल और डीजल गाड़ियों को बंद करना नहीं है, बल्कि ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देना है. XUV 3XO EV का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और फरवरी के आखिर से डिलीवरी शुरू होगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
