24 घण्टे ऑनलाइन

Mahindra XEV 9S vs XUV700: कौन दिखती है ज्यादा स्टाइलिश?

Mahindra XEV 9S भारत में लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक कार है और ये चार वेरिएंट्स: पैक वन अबव, पैक टू अबव, पैक थ्री, और पैक थ्री अबव में आती है. महिंद्रा एक्सयूवी700 का इलेक्ट्रिक लुक होने के कारण, एक्सईवी 9एस और एक्सयूवी700…

24GhanteOnline
December 5, 2025
5 min read

Mahindra XEV 9S भारत में लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक कार है और ये चार वेरिएंट्स: पैक वन अबव, पैक टू अबव, पैक थ्री, और पैक थ्री अबव में आती है. महिंद्रा एक्सयूवी700 का इलेक्ट्रिक लुक होने के कारण, एक्सईवी 9एस और एक्सयूवी700 के डिजाइन में काफी समानताएं हैं. इसलिए आज हम आपको इन दोनों महिंद्रा कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के बीच का कंपेरिजन करके बताने जा रहे हैं, ताकि आप दोनों गाड़ी के बीच समानताएं और अंतर समझ सकें.

Mahindra XEV 9S vs XUV700: एक्सटीरियर


एक्सईवी 9एस और एक्सयूवी700 के डिजाइन में अधिकतर बदलाव आगे वाले हिस्से में है. महिंद्रा ने एक्सईवी 9एस में आगे इलेक्ट्रिक कार वाला स्टाइल दिया है, आगे से ये कुछ नए बदलाव को छोड़कर एक्सईवी 9ई जैसी दिखती है. इसमें एक्सईवी 9ई की तरह क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल दी गई है, जिसमें महिंद्रा का इनफिनिटी लोगो दिया गया है. आगे की दूसरी डिटेल्स में एक स्प्लिट-हेडलाइट सेटअप, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल के साथ इनवर्टेड एल-शेप, और 2-पार्ट स्किड प्लेट के साथ एक बड़ा बंपर शामिल है.

19.95 लाख की कीमत में महिंद्रा XEV 9S लॉन्च


वहीं एक्सयूवी700 एक आईसीई व्हीकल की वजह से ज्यादा दमदार दिखती है. इसके दोनों तरफ सी-शेप एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट दी गई है. नीचे वाले हिस्से में आप एलईडी फॉग लैंप्स देख सकते हैं जिनमें कॉर्नरिंग फंक्शन भी है. दोनों महिंद्रा एसयूवी कार में आगे पार्किंग सेंसर और बंपर पर लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के लिए रडार जैसे कॉमन फीचर हैं.

Mahindra XEV 9S vs XUV700: साइड प्रोफाइल


एक्सईवी 9एस और एक्सयूवी700 के डिजाइन में सबसे ज्यादा समानता आपको साइड से दिखेगी, इसकी वजह फ्लश-टाइप डोर हैंडल, ब्लैक बी, सी और डी पिलर, और सी-पिलर के पास विंडोलाइन में मोड़ है. एक्सईवी 9एस में एक्सयूवी700 की तरह रूफ रेल्स भी दी गई है. हालांकि, एक बड़ा अंतर ये है कि एक्सयूवी700 में जहां फ्यूल टैंक हाउसिंग है वहां पर एक्सयूवी 7एस में एक चार्जिंग पोर्ट दिया गया है.

Mahindra XEV 9S vs XUV700: व्हील


दोनों महिंद्रा कार में 18-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं, एक्सईवी 9एस में बेहतर रेंज के लिए एयरोडायनामिक डिजाइन वाले व्हील दिए गए हैं.वहीं स्टैंडर्ड एक्सयूवी700 में मल्टी-स्पोक ड्यूल-टोन अलॉय व्हील मिलते हैं जो एसयूवी कार के ओवरऑल डिजाइन के साथ अच्छी तरह से मेल खाते हैं.
दोनों एसयूवी कार ड्यूल-टोन केबिन थीम के साथ आती है

Mahindra XEV 9S vs XUV700: पीछे का डिजाइन


पीछे से दोनों एसयूवी कार का ओवरऑल डिजाइन एक समान है, लेकिन एक्सईवी 9एस में बीच में नया इनफिनिटी लोगो, एलईडी लाइट को जोड़ने वाली एक ब्लैक स्ट्रिप (अपडेट इंटरनल एलिमेंट्स के साथ) और आगे की तरह 2-पार्ट स्किड प्लेट के रूप में कुछ खास टच दिए गए हैं.वहीं एक्सयूवी700 में एक बड़ी सिल्वर फिनिश स्किड प्लेट दी गई है जो इसके पीछे के डिजाइन को पूरा करती है.

Mahindra XEV 9S vs XUV700: केबिन

दोनों एसयूवी कार ड्यूल-टोन केबिन थीम के साथ आती है, लेकिन महिंद्रा एक्सईवी 9एस इलेक्ट्रिक कार का केबिन ज्यादा प्रीमियम लगता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें सिंपल अप्रोच बनाई गई है, इसमें नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक्सईवी 9ई वाला ट्रिपल स्क्रीन सेटअप है. वहीं एक्सयूवी700 में पुराने और 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले के लिए इंटीग्रेटेड सेटअप दिया गया है.

बैटरी पैक
59 केडब्ल्यूएच
70 केडब्ल्यूएच
79 केडब्ल्यूएच

इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या
1
1
1

पावर
231 पीएस
245 पीएस
286 पीएस

टॉर्क
380 एनएम
380 एनएम
380 एनएम

फुल चार्ज में रेंज
521 किलोमीटर
600 किलोमीटर
679 किलोमीटर

ड्राइव
रियर-व्हील-ड्राइव
रियर-व्हील-ड्राइव
रियर-व्हील-ड्राइव

एक्सईवी 9एस और एक्सयूवी700 दोनों में सॉफ्ट-टच मेटैरियल दिया गया है, लेकिन इलेक्ट्रिक गाड़ी में नए एसी वेंट्स और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है, जिनका आईसीई वर्जन में अभाव है. महिंद्रा ने एक्सईवी 9एस को 7 सीटर लेआउट में पेश किया है, जबकि एक्सयूवी700 6 और 7 सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में आती है.

Mahindra XEV 9S vs XUV700: फीचर

दोनों के डिजिटल डिस्प्ले के अलावा, दोनों में कुछ अन्य फीचर भी कॉमन हैं, जिनमें ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एक पैनोरमिक सनरूफ शामिल है. एक्सईवी 9एस नई कार है जो कई अतिरिक्त टेक्नोलॉजी के साथ आती है, इनमें डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, आगे और पीछे वायरलेस फोन चार्जर, एआर-बेस्ड हेड्स-अप डिस्प्ले, और आगे व पीछे सीट वेंटिलेशन शामिल है.
दोनों एसयूवी कार के सेफ्टी फीचर भी मिलते-जुलते हैं, जिसमें सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, और लेवल 2 एडीएएस शामिल है.

Mahindra XEV 9S vs XUV700: पावरट्रेन

महिंद्रा एक्सईवी 9एस को तीन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में पेश कर रही है, जबकि एक्सयूवी700 में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प मिलता है। सबसे पहले नजर डालिए महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार के स्पेसिफिकेशन पर:

स्पेसिफिकेशन
2-लीटर टर्बो-पेट्रोल
2.2-लीटर डीजल

पावर
200 पीएस
156 पीएस
185 पीएस

टॉर्क
380 एनएम
360 एनएम
450 एनएम तक

गियरबॉक्स
6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी
6-स्पीड एमटी

6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

ड्राइव

फ्रंट-व्हील-ड्राइव
फ्रंट-व्हील-ड्राइव

फ्रंट-व्हील-ड्राइव, ऑल-व्हील-ड्राइव (केवल एटी)

ड्राइव

रियर-व्हील-ड्राइव
रियर-व्हील-ड्राइव
रियर-व्हील-ड्राइव

Mahindra XEV 9S vs XUV700: प्राइस और कंपेरिजन

महिंद्रा एक्सईवी 9एस की कीमत 19.95 लाख रुपये से 29.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 700 की प्राइस 13.66 लाख रुपये से 23.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. एक्सईवी 9एस का मुकाबला बीवाईडी ईमैक्स 7 और टाटा हैरियर ईवी से है, वहीं एक्सयूवी700 की टक्कर एमजी हेक्टर प्लस, हुंडई अल्कजार और टाटा सफारी से है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…