24 घण्टे ऑनलाइन

इस EV की जबरदस्त डिमांड: हर 10 मिनट में बिक रही एक SUV!

भारतीय बाजार में तेजी से इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है और इसका सबसे बड़ा प्रमाण अब Mahindra ने अपने रिकॉर्ड के साथ दे दिया है. कंपनी ने सिर्फ 7 महीनों में 30 हजार इलेक्ट्रिक एसयूवी…

24GhanteOnline
November 27, 2025
2 min read

भारतीय बाजार में तेजी से इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है और इसका सबसे बड़ा प्रमाण अब Mahindra ने अपने रिकॉर्ड के साथ दे दिया है. कंपनी ने सिर्फ 7 महीनों में 30 हजार इलेक्ट्रिक एसयूवी बेचकर एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. महिंद्रा का कहना है कि हर 10 मिनट में एक ईवी बिक रही है. ये उपलब्धि कंपनी की इलेक्ट्रिक रणनीति को नई दिशा देती है और दिखाती है कि ग्राहक अब ईवी टेक्नोलॉजी पर पहले से कहीं ज्यादा भरोसा कर रहे हैं.

Mahindra XEV 9e और BE 6 की जबरदस्त मांग

पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुई XEV 9e और BE 6 महिंद्रा के लिए गेम चेंजर साबित हुई हैं. इन दोनों मॉडलों ने ब्रांड को नए ग्राहकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. कंपनी का कहना है कि इन EVs को खरीदने वालों में से 80% लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पहली बार महिंद्रा की कार खरीदी है. यानी इन मॉडलों ने महिंद्रा को बिल्कुल नए ग्राहक वर्ग का भरोसा दिलाया है और एक अलग मार्केट स्पेस खोल दिया है.

रोज चल रही हैं 65% Mahindra EVs

कंपनी का कहना है कि उनके इलेक्ट्रिक एसयूवी लाइनअप की लगभग 65 प्रतिशत यूनिट्स हर वर्किंग डे सड़क पर चलती दिखाई देती हैं. ये दिखाता है कि खरीदार ईवी को सिर्फ शौक या सेकेंडरी वाहन के तौर पर नहीं ले रहे, बल्कि उन्हें रोजमर्रा की यात्रा के लिए भरोसेमंद ऑप्शन मान रहे हैं. ये आंकड़ा देश में ईवी की बढ़ती स्वीकार्यता को और मजबूत करता है.

Mahindra का EV विजन- अब वैश्विक स्तर पर

महिंद्रा पहले से ही भारतीय EV बाजार में मजबूत खिलाड़ी मानी जाती है, लेकिन अब कंपनी अपनी योजनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी में है. बेंगलुरु में आयोजित Scream Electric इवेंट के दौरान कंपनी ने कई नए प्लान पेश किए.

कंपनी Formula E में अपनी मौजूदगी और मजबूत करेगी.
XEV 9S का फर्स्ट एनिवर्सरी एडिशन प्रस्तुत किया गया.
साथ ही कई नए EV-केंद्रित कॉन्सेप्ट और थीम्स भी दिखाए गए.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…