24 घण्टे ऑनलाइन

Mahindra का ‘मेगा प्लान', धमाल मचाने आएंगी 8 नई SUV!

Mahindra कंपनी की गाड़ियां भला किसे पसंद नहीं, कंपनी की एसयूवी मॉडल्स का लोगों में क्रेज देखने को मिलता है. अगले दो सालों में अलग-अलग सेगमेंट और इंजन ऑप्शन्स के साथ महिंद्रा कई नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही…

24GhanteOnline
November 18, 2025
2 min read

Mahindra कंपनी की गाड़ियां भला किसे पसंद नहीं, कंपनी की एसयूवी मॉडल्स का लोगों में क्रेज देखने को मिलता है. अगले दो सालों में अलग-अलग सेगमेंट और इंजन ऑप्शन्स के साथ महिंद्रा कई नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. अब तक कई गाड़ियों के टेस्टिंग मॉडल्स के सामने आने से पता चला है कि कई नए मॉडल्स पाइपलाइन में हैं.

पाइपलाइन में कंपनी की BE Rall-E मॉडल भी है जो मूल रूप से BE 6 का एक एडवेंचर फोक्स्ड मॉडल होगा. मज़बूत क्लैडिंग, ज्यादा मजबूत सस्पेंशन ट्यून और ज्यादा मजबूत स्टांस इसे रोड-बेस्ड वर्ज़न से अलग करते हैं. Rall-E में रेगुलर BE 6 वाले ही इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन ऑप्शन्स होने की उम्मीद है और यह अगले साल बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है.

आने वाली हैं नई गाड़ियां


Gaadiwaadi के मुताबिक, इसके अलावा महिंद्रा पहले ही थार ईवी कॉन्सेप्ट को दिखा चुकी है, जो मौजूदा थार के विकल्प के रूप में पांच-दरवाजों वाली जीरो-एमिशन ऑफ-रोडर की ओर इशारा करता है. इसके साथ ही, इलेक्ट्रिक स्कॉर्पियो पर भी अध्ययन चल रहा है, अगर इसे हरी झंडी मिल जाती है तो यह संभवतः विजन एस कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड होगी और ब्रैंड के आगामी NU_IQ आर्किटेक्चर पर आधारित होगी.

विजन एक्स बेस्ड कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर के भी भविष्य में छोटी एसयूवी के रूप में सामने आने की उम्मीद है. XUV 3XO आधारित कॉम्पैक्ट ई-एसयूवी को भी कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. इसके अलावा महिंद्रा की XUV700 का फेसलिफ्ट 2026 में लॉन्च होने वाली पहली एसयूवी होगी. इस एसयूवी में नए बंपर, ट्वीक्ड हेडलैंप और नए अलॉय व्हील होंगे और केबिन भी नए लुक में नजर आएगा.

महिंद्रा के सबसे महत्वपूर्ण लॉन्च में से एक है XUV.e8, ये गाड़ी थ्री रो वाली इलेक्ट्रिक कार होगी जो XEV 9S नाम से आ सकती है. इस गाड़ी को दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ उतारा जा सकता है और सिंगल चार्ज में ये कार 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज ऑफर कर सकती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…