24 घण्टे ऑनलाइन

महिंद्रा का जलवा, इन कारों की डिमांड ने टाटा-हुंडई को दी मात

महिंद्रा (Mahindra) ने दिसंबर 2025 में कुल 50,946 गाड़ियां बेचीं. यह पिछले साल (दिसंबर 2024) की 41,424 यूनिट्स के मुकाबले 23% ज्यादा है. महिंद्रा इस बिक्री के साथ दिसंबर में मारुति के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली…

24GhanteOnline
January 13, 2026
2 min read
महिंद्रा का जलवा, इन कारों की डिमांड ने टाटा-हुंडई को दी मात

महिंद्रा (Mahindra) ने दिसंबर 2025 में कुल 50,946 गाड़ियां बेचीं. यह पिछले साल (दिसंबर 2024) की 41,424 यूनिट्स के मुकाबले 23% ज्यादा है. महिंद्रा इस बिक्री के साथ दिसंबर में मारुति के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी बन गई. महिंद्रा (Mahindra) के लंबे समय से चली आ रही रेस में हुंडई और टाटा को पीछे छोड़ दिया. महिंद्रा की यह तरक्की उसकी दमदार SUVs और अब धीरे-धीरे बढ़ती इलेक्ट्रिक कारों की वजह से हुई है.

Scorpio और Scorpio N महिंद्रा (Mahindra) की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कारें रहीं. इनकी कुल 15,885 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल से 30% ज्यादा है. बोलेरो की मांग छोटे शहरों और गांवों में बहुत बढ़ी है. इसकी 10,611 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी (79% ज्यादा) है. इसके अलावा XUV 3XO की 9,422 यूनिट्स बिकीं. Thar और Thar ROXX दोनों की मिलाकर 9,339 यूनिट्स बिकीं, जो भी 22% की सालाना बढ़त के साथ.

इलेक्ट्रिक कारों (EV) का हाल

महिंद्रा (Mahindra) की नई इलेक्ट्रिक कारों को भी लोग पसंद कर रहे हैं. XEV 9e की 2,154 यूनिट्स बिकीं और BE 6 की 1,481 यूनिट्स बिकीं. इसके अलावा XEV 9s अभी नई है, इसलिए 491 यूनिट्स बिकीं. XUV700 की बिक्री इस महीने गिरकर केवल 1,424 यूनिट्स रह गई. इसका कारण यह है कि कंपनी इसका नया मॉडल (XUV 7XO) ला रही थी, जिसकी डिलीवरी इसी हफ्ते से शुरू होगी. इसी तरह पुरानी XUV400 EV की बिक्री भी कम रही क्योंकि अब नई XUV 3XO EV लॉन्च हो गई है.

नवंबर के मुकाबले गिरावट


अगर हम दिसंबर की तुलना पिछले महीने नवंबर 2025 से करें, तो कुल बिक्री में लगभग 9.5% की कमी आई है. नवंबर में 56,336 गाड़ियां बिकी थीं. हालांकि स्कॉर्पियो और बोलेरो की मांग बनी रही, लेकिन थार और XUV 3XO की बिक्री पिछले महीने के मुकाबले थोड़ी कम हुई. कुल मिलाकर 2025 का अंत महिंद्रा के लिए बहुत अच्छा रहा. कंपनी की पुरानी भरोसेमंद SUVs जैसे स्कॉर्पियो और बोलेरो शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और नई इलेक्ट्रिक कारें भी अपनी जगह बना रही हैं. इससे लगता है कि 2026 में महिंद्रा (Mahindra) और भी मजबूत होगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…