Mahindra का मेगा कट—इस EV SUV पर सीधी ₹3.80 लाख की छूट!
महिंद्रा ने दिसंबर महीने के लिए अपनी इलेक्ट्रिक कार रेंज पर जोरदार ऑफर का ऐलान किया है. कंपनी खासतौर पर अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e पर भारी बचत दे रही है. इस महीने खरीदारों को अलग-अलग वेरिएंट्स पर कुल ₹3.80…
महिंद्रा ने दिसंबर महीने के लिए अपनी इलेक्ट्रिक कार रेंज पर जोरदार ऑफर का ऐलान किया है. कंपनी खासतौर पर अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e पर भारी बचत दे रही है. इस महीने खरीदारों को अलग-अलग वेरिएंट्स पर कुल ₹3.80 लाख तक का डिस्काउंट मिलेगा. इसमें कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज ऑफर, कॉर्पोरेट स्कीम और कुछ चुनिंदा मॉडलों पर फ्री PPF कोटिंग तथा एक्सटेंडेड वारंटी जैसे फायदे भी शामिल हैं.बता दें, महिंद्रा के इन ऑफर्स का फायदा सीमित समय के लिए है, इसलिए XEV 9e खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए ये एक अच्छा मौका साबित हो सकता है.
Mahindra XEV 9e: दमदार साइज और प्रैक्टिकल स्पेस
Mahindra XEV 9e को कंपनी ने एक बड़े और प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी पर तैयार किया है. इसके डायमेंशन इसे अपने सेगमेंट की सबसे स्पेसियस कारों में शामिल करते हैं.
लंबाई: 4789mm
चौड़ाई: 1907mm
ऊंचाई: 1694mm
व्हीलबेस:2775mm
ग्राउंड क्लीयरेंस:207mm
इस एसयूवी में 663 लीटर तक का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक दिया गया है, जो इसे लंबी यात्राओं के लिए भी उपयोगी बनाते हैं. इसके 19 और 20-इंच साइज के टायर्स बेहतर ग्रिप और आरामदायक ड्राइविंग सुनिश्चित करते हैं.
वैरिएंट
कस्टमर स्कीम
PPF कॉम्प्लिमेंट्री (महिंद्रा जेनुइन एक्सेसरीज)
एक्सटेंडेड वारंटी (4 और 5 साल)
टोटल एश्योर्ड
एक्सचेंज / लॉयल्टी
कॉर्पोरेट
टोटल बेनिफिट
Pack One
1,00,000
–
–
1,00,000
30,000
25,000
1,55,000
Pack Two 59
1,00,000
1,25,000
–
2,25,000
30,000
25,000
2,80,000
Pack Two 79
1,30,000
1,25,000
–
2,55,000
30,000
25,000
3,10,000
Pack Three Select
1,40,000
–
60,000
2,00,000
30,000
25,000
2,55,000
Pack Three
1,40,000
1,25,000
60,000
3,25,000
30,000
25,000
3,80,000
59kWh बैटरी वाला वेरिएंट
इस वेरिएंट में 59kWh की बैटरी पैक दी गई है, जो:
231hp की पावर
380Nm का टॉर्क
RWD ड्राइव
542 km MIDC रेंज देती है. वहीं, ये 140kW फास्ट चार्जर से सिर्फ 20 मिनट में काफी हद तक चार्ज हो जाती है. वहीं, घर पर 7.2kW चार्जर से लगभग 8.7 घंटे लगते हैं.
79kWh बैटरी वाला लॉन्ग-रेंज वेरिएंट
ये टॉप वेरिएंट अपनी रेंज और परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसमें मिलता है-
79kWh बैटरी पैक
286hp / 380Nm मोटर
656 km MIDC रेंज
170kW फास्ट चार्ज सपोर्ट
0 से 100km/h की स्पीड ये SUV सिर्फ 6.8 सेकंड में पकड़ लेती है. फास्ट चार्जर से ये केवल 20 मिनट में तेजी से चार्ज हो जाती है, जबकि 7.2kW चार्जर पर लगभग 11.7 घंटे लगते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
