24 घण्टे ऑनलाइन

EV मार्केट में धमाका! Mahindra BE 6 और XEV 9e में आएगा नया हाई-रेंज बैटरी पैक

Mahindra अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को लगातार विस्तार दे रही है. हाल ही में कंपनी ने XEV 9s नाम की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है, जिसके बाद वो टाटा और एमजी के बाद भारत में तीसरी बड़ी वाहन निर्माता कंपनी बन गई…

24GhanteOnline
December 7, 2025
2 min read

Mahindra अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को लगातार विस्तार दे रही है. हाल ही में कंपनी ने XEV 9s नाम की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है, जिसके बाद वो टाटा और एमजी के बाद भारत में तीसरी बड़ी वाहन निर्माता कंपनी बन गई है. इसमें सबसे खास बात ये है कि महिंद्रा की BE 6 और XEV 9e दोनों ही SUVs को बाजार में बेहद शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. बढ़ती ड़िमांड को देखते हुए कंपनी इन दोनों मॉडलों में एक नए और बड़े बैटरी पैक का ऑप्शन जोड़ने की योजना बना रही है. इसमें बताया जा रहा है कि ब्रांड इनमें 70kWh का नया बैटरी पैक जोड़ सकता है, जो मौजूदा 59kWh और 79kWh बैटरी के नीचे का ऑप्शन होगा. इससे ग्राहकों को ज्यादा रेंज के साथ कम कीमत में ईवी मिलेगी.

Mahindra BE 6- फीचर्स और परफॉर्मेंस


Mahindra BE 6 अभी के समय में दो बैटरी पैक 59kWh और 79kWh के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि बड़ा 79kWh बैटरी पैक एक बार चार्च होने पर 682 किमी तक चल सकता है. वहीं छोटा 59kWh पैक 535 किमी तक की दावा की गई रेंज ऑफर करता है. चार्जिंग की बात करें तो ये SUV AC चार्जर पर 68 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, जबकि DC फास्ट चार्जर इसे सिर्फ 20 मिनट में 20 से 80% तक चार्ज कर देता है.

SUV में पैनोरमिक ग्लास रूफ, एंबियंट लाइटिंग, 12.3 इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 16-स्पीकर हार्मन कार्डॉन साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. ADAS लेवल-2, 360° कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसी सुविधाएं इसे और भी आकर्षक बनाती हैं.

Mahindra XEV 9e -फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


XEV 9e का साइज इसे एक प्रैक्टिकल फैमिली SUV बनाता है. इसका बूट स्पेस 663 लीटर और फ्रंक 150 लीटर का है. इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं—59kWh और 79kWh. 59kWh वैरिएंट 231hp और 380Nm का टॉर्क देता है और 542 किमी की MIDC रेंज ऑफर करता है. 79kWh मॉडल 286hp के साथ 656 किमी की रेंज देता है और सिर्फ 6.8 सेकंड में 0100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेता है.फास्ट चार्जिंग में ये मॉडल 20 मिनट में 2080% तक चार्ज हो जाता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…