24 घण्टे ऑनलाइन

महावतार नरसिम्हा की सुनामी में बहे रजनीकांत-ऋतिक रोशन, 23 दिन में कर लिया इतना कलेक्शन

भारत में अब ऑडियंस का टेस्ट बदल रहा है। अब सिर्फ अच्छे कंटेंट से काम नहीं चलेगा। अब बढ़िया वीएफएक्स, एनिमेशन, 3 डी और एडिटिंग भी किसी फिल्म की बहुत बड़ी जरूरत बन गई है। कई सारी एनिमेटेड फिल्मों ने पिछले कुछ समय में…

24GhanteOnline
August 17, 2025
3 min read

भारत में अब ऑडियंस का टेस्ट बदल रहा है। अब सिर्फ अच्छे कंटेंट से काम नहीं चलेगा। अब बढ़िया वीएफएक्स, एनिमेशन, 3 डी और एडिटिंग भी किसी फिल्म की बहुत बड़ी जरूरत बन गई है। कई सारी एनिमेटेड फिल्मों ने पिछले कुछ समय में अच्छा परफॉर्म किया। इनमें से ज्यादातर विदेश की थीं। लेकिन पिछले कुछ समय में भारत ने भी एनिमेशन की दुनिया में अपना हाथ आजमाया है और उनकी फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है। मगर साल 2025 में आई 3डी एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha) ने तो एनिमेशन फिल्मों के लिए भारत में और भी स्कोप खोल दिए हैं।

इस फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ के पार चला गया है और ऐसा करने वाली ये देश की पहली एनिमेटेट फिल्म भी बन गई है। ये आलम है कि कुली और वॉर 2 जैसी बड़ी फिल्मों के आने के बाद भी महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha) की कमाई चमत्कारी रूप से बढ़ती जा रही है।

भारत में महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha) ने कितने कमाए?


महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha) ने बहुत धीमी शुरुआत की थी और फिल्म ओपनिंग डे पर 2 करोड़ रुपए का कलेक्शन भी नहीं कर सकी थी। साथ ही 4 करोड़ के मामुली बजट में बनकर तैयार हुई ये एनिमेटेड फिल्म बिना किसी प्रमोशन के आई थी। लेकिन फिल्म ने धीरे-धीरे ऑडियंस का भरोसा जीता और बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बना ली। इस दौरान 5-6 बड़े बजट की फिल्में आईं लेकिन कोई भी महावतार नरसिम्हा का बाल भी बांका नहीं कर सकीं। कुली और वॉर 2 जैसी फिल्मों ने पिछले 3 दिनों में भारत में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। लेकिन इसके बाद भी ये फिल्में महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha) की कमाई को थाम नहीं सकीं।

फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 दिन में भारत में 202.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस कलेक्शन को काफी अच्छा माना जा रहा है। क्योंकि इस दिन ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुली और वॉर 2 जैसी फिल्मों ने पूरी ग्रिप बनाई रखी और 70 करोड़ से ज्यादा कमाए। लेकिन फिर भी महावतार नरसिम्हा 23वें दिन 6.75 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन कर के 200 करोड़ के पार पहुंच गई। अभी हर दिन ये फिल्म जैसी कमाई कर रही है उससे साफ है कि इतनी जल्दी इसकी कमाई नहीं थमेगी।

दुनियाभर में कितना रहा महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha) का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?


वहीं विदेशों में भी हिंदू माइथोलॉजी और भगवान विष्णु के 5वें अवतार नरसिम्हा जी पर बनी इस फिल्म को लाइक किया जा रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो महावतार नरसिम्हा का ओवरसीज कलेक्शन 16 करोड़ रुपए का हो गया है। वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 249 करोड़ रुपए कमा लिया है। इसमें फिल्म के तीसरे दिन के ओवरसीज कलेक्शन का आंकड़ा नहीं है। उसे अगर जोड़ लिया जाए तो फिल्म दुनियाभर में 250 करोड़ आराम से पार कर ले जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…