24 घण्टे ऑनलाइन

महादेव की बरसेगी कृपा, सोमवार को करें ये उपाय

हिंदू धर्म में सोमवार (Monday) का खास महत्व बताया गया हैं जो कि भगवान शिव को समर्पित होता हैं। आज के दिन ज्यादातर महिलाएं और कन्याएं व्रत रखती हैं ताकि महादेव (Mahadev) के आशीर्वाद से उन्हें अच्छा वर मिल सकें। सोमवार के…

24GhanteOnline
January 9, 2026
4 min read

हिंदू धर्म में सोमवार (Monday) का खास महत्व बताया गया हैं जो कि भगवान शिव को समर्पित होता हैं। आज के दिन ज्यादातर महिलाएं और कन्याएं व्रत रखती हैं ताकि महादेव (Mahadev) के आशीर्वाद से उन्हें अच्छा वर मिल सकें। सोमवार के दिन शिव भक्त भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद पाने की कामना करते हैं।

देवों के देव महादेव (Mahadev) इससे प्रसन्न होकर आपकी सभी चिंताएं और परेशानियां दूर करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए सोमवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ती करवाएंगे। तो आइये जानते हैं सोमवार से जुड़े इन उपायों के बारे में...

कष्टों से मुक्ति के लिए


सोमवार का दिन महादेव (Mahadev) को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन पर नहाकर व साफ कपड़े पहन कर शिव जी की पूजा करें। घर पर मंदिर में जाकर शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। इससे जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही मनचाहा फल की प्राप्ति होगी। भगवान शिव की पूजा दौरान उन्हें दूध, चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल वह गंगाजल चढ़ाएं। इससे आप पर भोलेनाथ की जल्दी ही कृपा होगी।

शादीशुदा जिंदगी में मधुरता के लिए

यदि दांपत्य जीवन में परेशानी आ रही है या विवाह में बाधा आ रही है, तो सोमवार की सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष शिवजी के मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए


यदि आपके घर में लगातार पैसों की किल्लत बनी रहती है या फिर पैसा टिक नहीं पाता तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं। साथ ही सोमवार के दिन रूद्राक्ष की माला से ‘ऊँ सोमेश्वराय नमः’ का करीब 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानी दूर हो जाती है और तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।

शांति व खुशहाली के लिए


भोलेनाथ की विशेष कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप करें। इससे शिव जी जल्दी से प्रसन्न होंगे। ऐसे में जीवन की समस्याएं दूर होकर घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होगा। इसी के साथ नंदी (बैल) को घास खिलाएं। इससे जीवन में अन्न व धन संबंधी समस्याएं दूर होगी। साथ ही जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलकर घर में सुख-समृद्धि का संचार होता है।

कुंडली से ग्रह दोष दूर करने के लिए


कुंडली में किसी तरह के ग्रह दोष हैं, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। मान्यता है कि लगातार सात सोमवार तक इस उपाय को अपनाने से ग्रह दोष दूर हो सकते हैं।

नजर दोष दूर करने के लिए

अगर आप पर या परिवार के किसी सदस्य पर नजर दोष है, तो रविवार की रात को 1 गिलास दूध सिरहाने रखकर सो जाएं। अगली सुबह यानी सोमवार को नहाकर व साफ कपड़े पहनें और दूध को बबूल पेड़ की जड़ में डाल आएं।

परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए


सोमवार के दिन जिस स्थान पर आप पूजा करते हैं वहां दो कपूर और लौंग लेकर बैठ जाएं और उन्हें शिवजी के आगे रख देँ। कपूर और लौंग रखने के बाद ‘ऊं नमो मनः शिवाय’ मंत्र का 21 बार जप करें। जप करने के बाद अपनी हथेली में दोनों कपूर के बीच लौंग रखें और मुट्ठी बंद करके अपनी सभी समस्याएं उन तीनों जोड़ी से बोल दें। इसे करने के बाद कपूर और लौंग को किसी भी शिव मंदिर में जल से कपूर को छुएं। फिर कपूर और लौंग को जला दें। अगर आप शिव मंदिर नहीं जा सकते हों तो तुलसी के पौधे के पास ही कपूर को जला दें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपकी सारी परेशानियां खत्म होने लगेंगी।

पितृ दोष को कम करने के लिए


सोमवार के दिन शाम के समय कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करना चाहिए। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।

चंद्र दोष का प्रभाव कम करने के लिए


सोमवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करके शिवजी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की कुंडली में चंद्र दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…