24 घण्टे ऑनलाइन

महाआर्यमन संभालेंगे MPCA अध्यक्ष की कमान, ताजपोशी में पिता ज्योतिरादित्य हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया (Mahaaryaman Scindia) ने मंगलवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष पद का चार्ज संभाल लिया है। 29 साल की उम्र में वो अध्यक्ष पद की…

24GhanteOnline
September 2, 2025
2 min read
महाआर्यमन संभालेंगे MPCA अध्यक्ष की कमान, ताजपोशी में पिता ज्योतिरादित्य हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया (Mahaaryaman Scindia) ने मंगलवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष पद का चार्ज संभाल लिया है। 29 साल की उम्र में वो अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। MPCA की एनुअल जनरल मीटिंग में उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

महानार्यमन सिंधिया (Mahaaryaman Scindia) ने एमपीसीए के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उनके साथ में केंद्रीय मंत्री, एमपीसीए के पूर्व अध्यक्ष और उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। साथ ही एमपीसीए के सभी सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।

महाआर्यमन सिंधिया ने संभाली MPCA अध्यक्ष की कमान, पिता ज्योतिरादित्य भी हुए समारोह में शामिल

सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी ने संभाली कमान

इसी के साथ महानार्यमन (Mahaaryaman Scindia) के अध्यक्ष बनने के साथ ही सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी ने MPCA की कमान संभाल ली है। दादा माधव राव सिंधिया और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया लंबे समय तक एमपीसीए के अध्यक्ष रहे। 1982 से 2001 तक माधव राव सिंधिया ने इस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। वहीं, 2004 से 2019 तक ज्योतिरादित्य सिंधिया इसके अध्यक्ष पद पर काबिज रहे। इसके बाद इनके समर्थित लोगों का ही एसोसिएशन पर कब्जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक खांडेकर ने 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन से एमपीसीए अध्यक्ष का पद संभाला था। इसी के साथ अब महानार्यमन एमपीसीए के नए अध्यक्ष के रूप में अभिलाष खांडेकर की जगह लेंगे।

किस-किस पद पर रहे काबिज

महाआर्यमन सिंधिया (Mahaaryaman Scindia) इससे पहले ग्वालियर डिवीजन के उपाध्यक्ष थे। उन्होंने मध्य प्रदेश लीग को शुरू करने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, अब वो मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वो निर्विरोध चुने गए हैं। महाआर्यमन सिंधिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दून स्कूल से की। इसके बाद वो ग्रेजुएशन के लिए अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी गए। क्रिकेट के साथ-साथ महाआर्यमन सिंधिया को संगीत का भी काफी शौक है

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।