24 घण्टे ऑनलाइन

इन चीजों के बिना अधूरी है महाशिवरात्री की पूजा, यहां देखें सामग्री लिस्ट

महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का त्योहार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन…

24GhanteOnline
February 26, 2025
2 min read

महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का त्योहार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है।

महाशिवरात्रि (Maha Shivratri)  के दिन शिव पूजन में कुछ चीजों को शामिल करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा होती है।

महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) के पूजन में क्या-क्या सामग्री लगती है:


जल, दूध, दही, शहद, चंदन, घी, बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल, धूप और दीप, भस्म, अक्षत, भांग, वस्त्र (भगवान शिव व माता पार्वती दोनों के लिए), केसर, शिव-पार्वती की प्रतिमा या मूर्ति, तिल, जौ, पीली सरसों, लौंग, सुपारी, इलायची, पीला कपड़ा, जनेऊ, भोग के लिए मिठाई, पान का पत्ता, गाय का दूध, हवन सामग्री, गुलाब जल, आम का पल्लव, मिट्टी का दीपक,रुई की बत्ती आदि।

महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) पर शिव पूजन से क्या फल मिलता है:


महाशिवरात्रि पर शिव पूजन करने से भगवान शिव व माता पार्वती प्रसन्न होते हैं। जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं और खुशियों का आगमन होता है। इससे शादी-ब्याह में आने वाली परेशानियां भी खत्म होती हैं। मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

नहाशिवरात्रि (Maha Shivratri) पर शिव पूजन का समय-


महाशिवरात्रि पर शिव पूजन निशिता काल में अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस मुहू्र्त में पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। महाशिवरात्रि पर निशिता काल का समय 27 फरवरी 2025 को सुबह 12 बजकर 09 मिनट से सुबह 12 बजकर 59 मिनट पर रहेगा। पूजन की कुल अवधि 50 मिनट की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…