24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिन से शुरू हो रहा है माघ महीना, जानें इस माह में क्या करें और क्या न करें

हिंदू धर्म में माघ माह (Magha Month) को बेहद पवित्र माना जाता है। इस महीने में स्नान, दान, व्रत और तप करने का विधान बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ महीने में श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना…

24GhanteOnline
January 12, 2025
3 min read

हिंदू धर्म में माघ माह (Magha Month) को बेहद पवित्र माना जाता है। इस महीने में स्नान, दान, व्रत और तप करने का विधान बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ महीने में श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही माघ महीने में तुलसी पूजा करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ माह (Magha Month) के नियमों का पालन न करने से व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में माघ माह से जुड़े नियम का पालन करना अधिक आवश्यक होता है। आइए आपको बताते हैं कि माघ महीना कब से शुरू हो रहा है, इस माह में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

हिंदू कैलेंडर में माघ महीना (Magha Month) क्या है


हिंदू कैलेंडर का 11वां महीना माघ होता है। माघ महीने में भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। दान-पुण्य की दृष्टि से माघ माह बहुत शुभ और फलदायी माना गया है। माघ माह के बाद फाल्गुन माह की शुरुआत हो जाती है।

माघ मास (Magha Month) में किसकी पूजा करनी चाहिए?


माघ माह में सूर्य देव के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस पूरे माह किए जाने वाले कामों का शुभ फल मिलता है। माघ माह में रोजना गीता का पाठ करना फलदायी माना जाता है। माघ महीने में पवित्र नदियों में स्नान जरूर करना चाहिए।

2025 में माघ (Magha) कब से लगेगा


हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ महीने की शुरुआत मकर संक्रांति के दिन से होती है। इस साल माघ महीना 14 जनवरी 2025 से शुरू होगा। वहीं, माघ महीना 12 फरवरी 2025 को खत्म होगा।

माघ के महीने (Magha Month) में क्या करना चाहिए


- माघ माह में रोजाना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
- माघ महीने में विशेष चीजों का दान जरूर करना चाहिए।
- माघ महीने में पूजा के दौरान गीता का पाठ करना चाहिए।
- माघ महीने में शुभ तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए।
- माघ माह में रोजाना तुलसी माता की पूजा करनी चाहिए।

माघ के महीने (Magha Month) में क्या नहीं करना चाहिए


- माघ माह में तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- माघ महीने में किसी से गलत भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- माघ महीने में बड़े-बुर्जुग और महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए।
- माघ माह में घर और मंदिर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।
- माघ महीने में घर और परिवार में वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…