24 घण्टे ऑनलाइन

माघ मेला क्षेत्र में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

प्रयागराज। माघ मेला (Magh Mela) में फायर सर्विस (Fire Service) की सक्रियता के चलते मेला क्षेत्र में लगी आग पर त्वरित काबू पा लिया गया। प्रयागराज में मंगलवार दिनांक को मेला क्षेत्र अंतर्गत थाना झूँसी, सेक्टर–05 में श्री…

24GhanteOnline
January 13, 2026
1 min read
माघ मेला क्षेत्र में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

प्रयागराज। माघ मेला (Magh Mela) में फायर सर्विस (Fire Service) की सक्रियता के चलते मेला क्षेत्र में लगी आग पर त्वरित काबू पा लिया गया।

प्रयागराज में मंगलवार दिनांक को मेला क्षेत्र अंतर्गत थाना झूँसी, सेक्टर–05 में श्री राम नाम एवं मानव प्रचार संघ, निकट संगम लोवर चौराहा स्थित संस्था परिसर में विद्युत आपूर्ति के दौरान लाइट फ्लक्चुएशन के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई।

घटना की सूचना 17:45 बजे प्राप्त होते ही घटनास्थल के निकट ड्यूटीरत दो-पहिया फायर वाहन तत्काल मौके पर पहुँचा। इसके उपरांत मात्र 02 मिनट के भीतर फायर सर्विस के कुल 06 वाहन घटनास्थल पर पहुँच गए तथा तत्परता से अग्निशमन कार्यवाही प्रारम्भ की गई।

माघ मेला पुलिस (Magh Mela Police) के मुताबिक इस आगजनी की घटना में 02 छोलदारियाँ जलने की सूचना है। किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा अन्य संपत्ति की क्षति नहीं हुई है। फायर सर्विस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया है तथा स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।