24 घण्टे ऑनलाइन

तुलसी के सामने जलाएं रोज दीपक, प्रसन्न हो जाएंगी मां लक्ष्मी

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन और सुख और शांति के साथ-साथ संपदा भी आए। पौराणिक ग्रंथों में धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई व्रत व उपायों के बारे में बताया गया है। यदि किसी को जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं…

24GhanteOnline
October 23, 2025
2 min read

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन और सुख और शांति के साथ-साथ संपदा भी आए। पौराणिक ग्रंथों में धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई व्रत व उपायों के बारे में बताया गया है। यदि किसी को जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति करनी है तो देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi)  को प्रसन्न करने के उपाय जरूर करना चाहिए।

आर्थिक तंगी दूर करती है देवी लक्ष्मी


वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को धन, वैभव, सुख, संपदा की देवी माना गया है। वास्तु शास्त्र में भी यह माना गया है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। ऐसे में सिर्फ इन दो उपायों को रोज करने से ही परिवार से आर्थिक संकट दूर हो जाता है।

तुलसी माता के सामने जलाएं रोज दीपक


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा बेहद प्रिय है। देवी लक्ष्मी को यदि प्रसन्न करना है तो तुलसी माता की भक्ति में कोई जरूर करना चाहिए। यदि रोज सुबह शाम तुलसी के सामने घी का दीपक लगाते हैं तो देवी लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती है। घर-परिवार में समृद्धि आती है।

इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर भी रोज शाम को दीपक लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई और रोशनी रहती है, उसी घर में देवी लक्ष्मी प्रवेश करती है।

घर का मुख्य द्वार हमेशा रखें साफ


ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि यदि घर का मुख्य द्वार साफ-सुथरा रहेगा तो देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi)  की नजर वहीं सबसे पहले पड़ेगी। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर कभी भी मकड़ी के जाले नहीं लगे होना चाहिए। मुख्य द्वार पर रोज पोछा भी जरूर लगाना चाहिए। संभव हो तो मुख्य द्वार पर रोज फूलों की माला भी लगाना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।