24 घण्टे ऑनलाइन

घर में लगाएं ये पौधा, बरसती रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

वास्तु शास्त्र में कई पेड़ पौधों का जिक्र किया गया है। इनमें से कई पौधे घर में लगाने पर शुभ फल देते हैं और कई पौधे व फूल अशुभ फल देते हैं। ऐसे में हर पौधा लगाने से पहले उसके बारे में जान लेना चाहिए कि वह घर के लिए शुभ…

24GhanteOnline
September 20, 2025
3 min read

वास्तु शास्त्र में कई पेड़ पौधों का जिक्र किया गया है। इनमें से कई पौधे घर में लगाने पर शुभ फल देते हैं और कई पौधे व फूल अशुभ फल देते हैं। ऐसे में हर पौधा लगाने से पहले उसके बारे में जान लेना चाहिए कि वह घर के लिए शुभ है या अशुभ। साथ की पौधे व फूल अलग अलग फल देते हैं। जैसे कनेर (Kaner) का पौधा घर में लगाने से हमेशा लक्ष्मी जी उस घर पर मेहरबान रहती है। कनेर के पौधे को देवी लक्ष्‍मी का रूप माना जाता है। कनेर (Kaner)  का पौधा घर में हो तो मां लक्ष्‍मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। ऐसे घर में हमेशा धन-समृद्धि रहती है ।

वास्‍तु विशेषज्ञ हरिमोहन माहेश्‍वरी के मुताबिक हर पेड़-पौधे का अपना विशेष महत्व होता है। यह व्यक्ति के जीवन पर किसी न किसी प्रकार का प्रभाव छोड़ते हैं। आज हम आपको कनेर (Kaner) के पौधे और उसके फूल के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। हिंदू धर्म में कनेर का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके फूल बहुत खूबसूरत होते हैं। यह तीन रंगों में पाया जाता है। इस पौधे को उचित नक्षत्र और वार में घर के आंगन में लगाना चाहिए। इसे सही दिशा में लगाने से घर में धन-समृद्धि बनी रहती है और आय में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कनेर के पौधे को शुभ माना जाता है क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है.

साल भर भरा रहता है फूलों से


मान्यता है कि जिस तरह कनेर (Kaner) का पेड़ साल भर फूलों से भरा रहता है उसी तरह इसे घर में लगाने से साल भर घर में धन बना रहता है। कनेर का पौधा मन को शांत रखता है और वातावरण में सकारात्मकता लाता है। अगर मां लक्ष्मीजी की पूजा में सफेद कनेर के फूल रखे जाएं तो मां प्रसन्न होकर जातक के घर में वास करती हैं।

कनेर (Kaner) के पौधे की विशेषताएं


– कनेर (Kaner) का फूल तीन रंगों का होता है- सफेद कनेर, लाल कनेर और तीसरा पीली कनेर ।

– कनेर (Kaner) के पौधे को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है ।

– मां लक्ष्मी को सफेद फूलों वाला कनेर का पेड़ बेहद प्रिय है ।

– मां लक्ष्मी को सफेद कनेर के फूल चढ़ाया जाता है ।

– कनेर के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है, जिसके पीले फूल होते हैं।

– कनेर के पीले रंग के फूल भगवान विष्णु को प्रिय हैं ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…